CrimeIndia

जान दे रहा हूं…पत्नी और सास-ससुर ने परेशान कर दिया है, UPSC की तैयारी कर रहे युवक ने दी जान

I Am Committing Suicide Wife And In Laws Have Harassed Me Young Man Preparing For Upsc Commits Suicide

Meerut Suicide News : उत्तर प्रदेश के मेरठ में सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सुभाष नगर में आज सुबह सिविल सर्विसेज (UPSC) की तैयारी कर रहे डेयरी संचालक ने फंदे से झूलकर जान दी। युवक ने सुसाइड नोट में अपनी पत्नी, सास-ससुर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक को दो साल का एक बेटा है।

मूलरूप से मुंडाली के रहने वाले जितेंद्र कुमार सुभाष नगर में रहते थे। आज सुबह उनका शव बेडरूम में फंदे पर लटका मिला। पत्नी सोनम ने शव को देखकर परिवार के लोगों को जानकारी दी। उसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

पिता के साथ डेयरी पर करते थे काम

इंस्पेक्टर सौरभ शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तत्काल मौके से शव को कब्जे में ले लिया। जितेंद्र कुमार की जेब में तीन लाइन का एक सुसाइड नोट मिला है। उस पर लिखा था- मेरी पत्नी और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना के कारण जान दे रहा हूं। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया है। जितेंद्र की शादी सोनम से हो चुकी है। उसका दो साल का एक बेटा है। जितेंद्र यूपीएससी की तैयारी कर रहा था। फिलहाल जितेंद्र अपने पिता के साथ दूध की डेयरी पर काम करता था।

बेडरूम में शव लटका देखकर रो पड़ी सोनम

आज सुबह उठकर सोनम हर दिन की तरह घरेलू काम करने गली। उसके बाद बेडरूम में गई। बेडरूम का गेट अंदर से बंद था। उसने खिड़की से देखा कि दुपट्टे के सहारे जितेंद्र पंखे से लटका है। जितेंद्र को इस हालत में देखकर सोनम ने शोर मचाया और गिर पड़ी। तत्काल परिवार के अन्य सदस्य दौड़े। उन लोगों ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। जब जांच की तो जितेंद्र की जान जा चुकी थी। उसके बाद पुलिस को कॉल करके बुलाया गया।

यह भी पढ़ें: पापा अब और नहीं पढ़ पाऊंगा…परीक्षा के दबाव में JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या

क्या लिखा था सुसाइड नोट में?

जितेंद्र ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि मुझे पत्नी और उसके पापा-मम्मी ने परेशान करके रख दिया है। उनके प्रताड़ित करने के कारण मैं अपनी जान दे रहा हूं। आत्महत्या करने के लिए मुझे माफ कर देना।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply