India

झारखंड राज्यसभा चुनाव: खत्म हुआ विवाद, मान गए हेमंत सोरेन… JMM-कांग्रेस में 1-1 सीट पर बनी सहमति

झारखंड में राज्यसभा चुनाव की दो सीटों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के बीच चल रही तनातनी अब खत्म हो गई है. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस ने दोनों सीटों पर चुनाव लड़ने पर अड़े JMM प्रमुख हेमंत सोरेन को मना लिया है. बताया जा रहा है कि पार्टी के पर्यवेक्षक भूपेश बघेल और अजय शर्मा ने इस मुद्दे को लेकर सीएम सोरेन से लंबी चर्चा की जिसके बाद वो मान गए.

झारखंड राज्यसभा चुनाव: खत्म हुआ विवाद, मान गए हेमंत सोरेन… JMM-कांग्रेस में 1-1 सीट पर बनी सहमति
झारखंड राज्यसभा चुनाव: खत्म हुआ विवाद, मान गए हेमंत सोरेन… JMM-कांग्रेस में 1-1 सीट पर बनी सहमति

सूत्रों का कहना है कि दोनों पार्टियों के बीच तनाव खत्म होने और सीएम हेमंत सोरेन के मानने के बाद अब दोनों पार्टियां झारखंड से एकएक सीट पर लड़ेंगी. बताया जा रहा है कि कांग्रेस और JMM के बीच सहमति के बाद सीएम सोरेन ने आज रात गठबंधन के सभी विधायकों को डिनर पर बुलाया है.

कांग्रेस ने प्रणव झा को बनाया उम्मीदवार

दरअसल झारखंड में राज्यसभा चुनाव 2026 के बीच सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल JMM और कांग्रेस के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी. कांग्रेस की तरफ से कांग्रेस ने झारखंड निवासी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के मीडिया सलाहकार प्रणव झा को उम्मीदवार बनाया गया था.

JMM ने जताई नाराजगी

कांग्रेस द्वारा दो में से एक सीट पर अपने उम्मीदवार प्रणव झा की घोषणा करने पर JMM ने नाराजगी जाहिर की थी. JMM ने आरोप लगाया कि उसके गठबंधन सहयोगी ने JMM की मंजूरी के बिना यह निर्णय लिया है. JMM के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य के अनुसार, कांग्रेस ने उन्हें विश्वास में लिए बिना अपने उम्मीदवार की घोषणा करके उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाई है.

दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान

इसके बाद JMM की ओर से दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया गया था. क्योंकि JMM कांग्रेस गठबंधन के पास दोनों सीटें जीतने के लिए पर्याप्त संख्या बल है. मौजूदा स्थिति को देखते हुए, पार्टी ने बीजेपी को जीत हासिल करने से रोकने के लिए दोनों सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया था. बीते शुक्रवार को JMM नेतृत्व की बैठक के बाद पार्टी के कई नेताओं ने कहा कि पार्टी दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतार सकती है.

JMM ने पूर्व मंत्री बैजनाथ राम बनाया उम्मीदवार

हालांकि शनिवार को JMM ने पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम को एक सीट से अपना अधिकारिक उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा की. JMM के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने इसकी घोषणा की थी. JMM विधायक और पूर्व मंत्री बैजनाथ राम ने कहा था कि कांग्रेस की ओर से प्रणव झा को उम्मीदवार घोषित करने के पहले पार्टी को विश्वास में नहीं लिया गया. उन्होंने कहा कि राज्यसभा की दोनों सीटों पर JMM की दावेदारी बनती है, इसलिए बैठक में मौजूद पार्टी के सभी नेताओं ने दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारने की सलाह दी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply