
सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी ने हाल ही में अपनी 15वीं वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की. इस मौके पर कपल ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए रोमांटिक पोस्ट शेयर किया. वहीं इस खास मौके पर अल्लू अर्जुन ने पत्नी स्नेहा को एनिवर्सरी पर एक बेहद शानदार गिफ्ट दिया. अल्लू अर्जुन ने स्नेहा को आलीशान और चमचमाती लग्जरी कार गिफ्ट की है.
हाल ही में अल्लू अर्जुन की टीम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके घर के गैरेज में एक ब्लैक कलर की मर्सिडीज कार खड़ी दिखाई दे रही है. वीडियो में दिख रहा है कि अल्लू अर्जुन बड़े प्यार से कार की चाबियां स्नेहा को दे देते हैं. इस दौरान उनके पिता अल्लू अरविंद और बच्चे अयान और अरहा भी बहुत खुश नजर आ रहे हैं. सरप्राइज देखकर स्नेहा खुशी से झूम उठी. उन्होंने प्यार से अल्लू अर्जुन के गाल पर किस किया.
बता दें HT ऑटो के मुताबिक इस कार की कीमत 1.81 करोड़ रुपए है. वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ‘प्यार और खूबसूरत साथ के 15 साल. आइकन स्टार अल्लू अर्जुन की तरफ से स्नेहा रेड्डी के लिए एनिवर्सरी का एक बेहद खास सरप्राइज. वाकई एक बहुत ही प्यारा पल.’
वहीं अल्लू अर्जुन ने अपनी शादी की 15वीं सालगिरह पर पत्नी के लिए दिल छू लेने वाली एक बात लिखी. एक फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘हैप्पी एनिवर्सरी, क्यूटी. हमारे साथ के 15 साल पूरे हो गए. तुम्हारे बिना यह सफर इतना शानदार कभी नहीं हो सकता था.’
स्नेहा ने भी अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए पति अल्लू अर्जुन पर खूब प्यार लुटाया. उन्होंने लिखा, ‘इन 15 सालों में हमने प्यार से भरी एक दुनिया बसाई है. एक ऐसा परिवार जो मेरे लिए सब कुछ है और एक ऐसा घर जहां खुशियों की गर्माहट है, हमारे दो प्यारे बच्चे, हमारे दो डॉग्स और इनके बीच बनी अनगिनत यादें. हर कदम पर मेरा साथ निभाने के लिए तुम्हारा शुक्रिया. हैप्पी एनिवर्सरी.’
बता दें, अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी की शादी मार्च 2011 में हुई थी. दोनों की मुलाकात कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी. कपल के आज दो बच्चे हैं, बेटा अयान और बेटी अरहा.



