IndiaTrendingUttar Pradesh

तेज रफ्तार से स्पोर्ट्स बाइक चला रही थी 19 साल की इकरा, डिवाइडर से टकराने से मौत; पीछे बैठा युवक बना रहा था वीडियो

गाजियाबाद के वेव सिटी क्षेत्र में आईएमएस कॉलेज के सामने फ्लाईओवर पर हुए हादसे से पहले का वीडियो सामने आया है। वीडियो में इकरा बाइक चलाती दिख रही है और हाशिम उसके पीछे बैठा था।

तेज रफ्तार से स्पोर्ट्स बाइक चला रही थी 19 साल की इकरा, डिवाइडर से टकराने से मौत; पीछे बैठा युवक बना रहा था वीडियो
मृतका की फाइल फोटो, दूसरी फोटो हादसे से पहले की है जिसमें वह बाइक चलाते दिख रही है।

गाजियाबाद: तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए वीडियो बनाने का शौक एक युवती की जान पर भारी पड़ गया। वेव सिटी क्षेत्र में अनियंत्रित स्पोर्ट्स बाइक डिवाइडर से टकराने से उस पर सवार युवक-युवती घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद युवक को संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

कैसे हुआ हादसा?

एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि बाइक युवती चला रही थी। इस दौरान पीछे बैठा युवक वीडियो भी बना रहा था। दोनों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था और हादसा तेज गति के कारण बाइक अनियंत्रित होने से हुआ। एसीपी ने बताया कि पुलिस को रविवार तड़के करीब 4 बजे सूचना मिली कि आईएमएस कॉलेज के सामने फ्लाईओवर पर एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।

इकरा की मौत, हाशिम घायल

पुलिस मौके पर पहुंची तो इकबाल कॉलोनी, पसौंडा, साहिबाबाद निवासी इकरा (19) और हाशिम (20) घायल मिले। युवती के सिर पर गंभीर चोट लगी थी, जबकि युवक के कमर में चोट थी। युवती को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

बाजार जाने का बोलकर घर से निकली थी, वापस नहीं लौटी

एसीपी के अनुसार, युवती के पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि वह शनिवार सुबह 11 बजे बाजार जाने का कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। घर वालों ने काफी तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चला। रविवार सुबह साढ़े सात बजे उनके पास हादसे की सूचना आई। मेडिकल टेस्ट के बाद पुलिस ने युवती का शव परिजनों को सौंप दिया।

बाइक चलाने का वीडियो आया सामने-

 

युवती के बाइक चलाने के वीडियो मिले हैं जिसमें दिख रहा है कि बाइक काफी तेज रफ्तार में थी।

युवती के घर से कुछ दूरी पर रहता है युवक

घायल युवक वेल्डिंग की दुकान में काम करता है और पसौंडा में ही युवती के घर से कुछ दूरी पर रहता है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों स्पोर्ट्स बाइक आर-15 पर सवार थे, जोकि युवक की है। युवती की मौत का कारण मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट आने से स्पष्ट होगा। अभी किसी पक्ष से कोई शिकायत नहीं मिली है, शिकायत मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply