
IIT Mandi Graduate Japan Job : विदेश में नौकरी पाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए IIT Mandi के एक छात्र की सफलता कहानी प्रेरणा बन रही है। 23 वर्षीय पार्श्व जैन को जापान में मशीन लर्निंग इंजीनियर के तौर पर शानदार पैकेज मिला है।
उन्होंने अपनी करियर जर्नी सोशल मीडिया पर साझा की, जिसके बाद यह कहानी तेजी से वायरल हो गई। कैंपस प्लेसमेंट से शुरू हुआ उनका सफर अब टोक्यो तक पहुंच चुका है।
View this post on Instagram
IIT छात्र की प्रेरणादायक कहानी
पार्श्व जैन को यह अवसर कॉलेज के दौरान कैंपस प्लेसमेंट से मिला। जिस कंपनी ने भर्ती के लिए IIT मंडी का दौरा किया था, उसी के जरिए उनका चयन हुआ। फिलहाल वह Rakuten Group के टोक्यो ऑफिस में मशीन लर्निंग इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं।
उन्होंने बताया कि उनकी सालाना सैलरी 6 से 6.5 मिलियन येन है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 35 से 38 लाख रुपये के बराबर है। इतनी कम उम्र में विदेशी कंपनी में इतना बड़ा पैकेज हासिल करना युवाओं के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
ये खबर भी पढ़ें : सफाईकर्मी को चाय देकर महिला ने जीता दिल, भावुक वीडियो वायरल
AI और मशीन लर्निंग सबसे ज्यादा अवसर देने वाले क्षेत्र
पार्श्व ने अपने इस वीडियो में बताया कि टेक इंडस्ट्री में AI और मशीन लर्निंग की मांग लगातार बढ़ रही है। हालांकि हार्डवेयर इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत भी बढ़ी है, लेकिन करियर के लिहाज से AI और मशीन लर्निंग सबसे ज्यादा अवसर देने वाले क्षेत्र बने हुए हैं। उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि जापान में नौकरी पाने के लिए स्किल्स मजबूत होना जरूरी है।
फ्रेशर्स के लिए सीधे लेटरल हायरिंग थोड़ा कठिन हो सकता है, लेकिन मिड-लेवल और सीनियर प्रोफेशनल्स के लिए अवसर अधिक हैं। कई जापानी कंपनियां वीजा स्पॉन्सरशिप और रिलोकशन सपोर्ट भी देती हैं। जापानी भाषा अनिवार्य नहीं है, लेकिन इसे जानना करियर के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।



