IndiaUttar Pradesh

यूपी में 27 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, कई जिलों के कप्तान बदले, देखें पूरी लिस्ट

यूपी में 27 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, कई जिलों के कप्तान बदले, देखें पूरी लिस्ट

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश शासन ने सोमवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। गृह विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार, प्रदेश में 27 IPS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल में कई जिलों के कप्तान (SP) बदल दिए गए हैं, जबकि कई अधिकारियों को फील्ड से मुख्यालय और PAC में भेजा गया है। इस फेरबदल में एटा, फिरोजाबाद, शाहजहांपुर, मऊ और जालौन जैसे महत्वपूर्ण जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) को बदला गया है। शासन की ओर से जारी सूची में प्रशिक्षु IPS से लेकर IG स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

इन जिलों को मिले नए कप्तान
महानिरीक्षक प्रशिक्षण के पद पर कार्यरत चंद्र प्रकाश को अब आईजी सुरक्षा के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही शाहजहांपुर, एटा, महोबा, रामपुर, कौशांबी, चंदौली, अमरोहा, मऊ, जालौन, बहराइच, फिरोजाबाद, महराजगंज और हमीरपुर के एसपी-एसएसपी का भी तबादला किया गया है। तबादला सूची के अनुसार, इलामारन जी. को मऊ से हटाकर एटा का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बनाया गया है। वहीं, राजेश द्विवेदी को शाहजहांपुर से सेनानायक 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ भेजा गया है। सौरभ दीक्षित को फिरोजाबाद से हटाकर शाहजहांपुर की कमान सौंपी गई है। आदित्य लांग्हे को चंदौली से फिरोजाबाद और अमित कुमार आनंद को अमरोहा से लखनऊ कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात किया गया है।

लखनऊ कमिश्नरेट में नए चेहरे
लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में भी बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। अमित कुमार आनंद, डॉ. दीक्षा शर्मा और विश्वजीत श्रीवास्तव को लखनऊ में पुलिस उपायुक्त (DCP) नियुक्त किया गया है। वहीं, लखनऊ में तैनात निपुण अग्रवाल को अब सेनानायक 09वीं वाहिनी पीएसी, मुरादाबाद की जिम्मेदारी दी गई है।

पीएसी और मुख्यालय में तैनातियां
फील्ड में तैनात कई पुलिस अधीक्षकों को पीएसी (PAC) वाहिनी और पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। विद्यासागर मिश्र को रामपुर से हटाकर 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर का सेनानायक बनाया गया है। राजेश कुमार को कौशाम्बी से 44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ भेजा गया है। प्रबल प्रताप सिंह को महोबा से पुलिस अधीक्षक अपराध, मुख्यालय महानिदेशक लखनऊ के पद पर ट्रांसफर किया गया है।

UP IPS Tranfer list.

UP IPS Transfer List 2.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply