BollywoodIndia

‘पहले क्रश, फिर गर्लफ्रेंड और अब जीवनसाथी’, माना शेट्टी के लिए सुनील शेट्टी का प्यार भरा पोस्ट

Suniel Shetty Mana Shetty 43rd Anniversary Love Post

Suniel Shetty And Mana Shetty Anniversary: बॉलीवुड कपल सुनील शेट्टी और माना शेट्टी ने गुरुवार को अपनी शादी की 43वीं सालगिरह मनाई। चार दशक से भी ज्यादा समय से एक-दूसरे का साथ निभा रहे इस कपल की बॉन्डिंग आज भी लोगों के लिए मिसाल बनी हुई है। इस खास मौके पर सुनील शेट्टी ने अपनी पत्नी माना के लिए एक भावुक और प्यार भरा पोस्ट शेयर किया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।

सुनील शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी माना शेट्टी और अपनी पोती एवारा विपुला राहुल के साथ एक खूबसूरत तस्वीर साझा की। इस फोटो के साथ उन्होंने एक लंबा और दिल को छू लेने वाला कैप्शन लिखा, जिसमें उन्होंने अपने रिश्ते के सफर को बेहद सादगी और ईमानदारी से बयां किया। अभिनेता ने लिखा कि पहले तुम मेरी क्रश थीं, फिर गर्लफ्रेंड और फिर पत्नी बन गईं। अब मां और नानी हो। सालगिरह मुबारक हो। सुनील का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

सुनील और माना शेट्टी की शादी

सुनील और माना शेट्टी की शादी साल 1991 में हुई थी। उस दौर में जब बॉलीवुड में रिश्तों को लेकर कई उतार-चढ़ाव देखने को मिलते थे, तब इस कपल ने एक-दूसरे का हाथ थामे रखा और हर परिस्थिति में साथ निभाया। दोनों के दो बच्चे अथिया शेट्टी और अहान शेट्टी हैं। अथिया शेट्टी बॉलीवुड में अपने अभिनय से पहचान बना चुकी हैं और हाल ही में भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल के साथ शादी के बाद नई जिंदगी की शुरुआत की है, जबकि अहान शेट्टी भी फिल्मों में कदम रख चुके हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty)

ये भी पढ़ें- कार्तिक आर्यन की फीस ने सबको चौंकाया, अनन्या पांडे से 10 गुना ज्यादा रकम, फिल्म पर 150 करोड़ का दांव

सुनील शेट्टी का करियर

वर्कफ्रंट की बात करें तो सुनील शेट्टी ने अपने करियर में कई यादगार फिल्में दी हैं। ‘मोहरा’, ‘बॉर्डर’, ‘धड़कन’, ‘हेरा फेरी’, ‘गोपी किशन’ और ‘जानी दुश्मन’ जैसी फिल्मों में उनके किरदार आज भी दर्शकों के दिलों में बसे हुए हैं। एक्टिंग के अलावा सुनील शेट्टी एक सफल बिजनेसमैन भी हैं। होटल इंडस्ट्री, फिटनेस और रियल एस्टेट में उनकी मजबूत मौजूदगी है। फिटनेस को लेकर उनका जुनून आज भी युवाओं को प्रेरित करता है। वहीं माना शेट्टी भी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। पूर्व मॉडल रहीं माना एक सफल इंटीरियर डिजाइनर और बिजनेसवुमन हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply