
Rahul Gandhi and Akhilesh Yadav Poster Video: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं रायबरेली सांसद राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे से पहले शहर का सियासी पारा चढ़ा। मंगलवार को रायबरेली की सड़कों पर राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पोस्टर चर्चा का विषय बने। इन पोस्टरों में दोनों नेताओं को भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी में दिखाया गया। दोनों नेताओं को 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2029 के लोकसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन का कप्तान बताया गया।
यह क्रिकेट थीम वाला पोस्टर केवल इत्तेफाक नहीं है। राहुल गांधी इस दौरे के दौरान राजीव गांधी स्टेडियम में रायबरेली प्रीमियर लीग (T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट) का उद्घाटन किए। स्थानीय समर्थकों का कहना है कि यह पोस्टर भाजपा के खिलाफ कांग्रेस और सपा की एकजुटता और दीर्घकालिक रणनीतिक साझेदारी का प्रतीक है। सोशल मीडिया पर इन पोस्टरों के वीडियो और तस्वीरें एक्स पर काफी वायरल हो रहीं।
मनरेगा बचाओ आंदोलन का नेतृत्व
राजनीतिक प्रतीकवाद के अलावा का यह दौरा बड़े जमीनी मुद्दे पर केंद्रित है। वे केंद्र सरकार की ओर से मनरेगा अधिनियम को कथित तौर पर कमजोर किए जाने के खिलाफ मनरेगा बचाओ जन-चौपाल का नेतृत्व करेंगे। राहुल ऊंचाहार के रोहनिया में मनरेगा श्रमिकों के साथ संवाद किए।
VIDEO | Ahead of Congress MP and Lok Sabha Leader of Opposition Rahul Gandhi’s two-day visit to Rae Bareli, posters have appeared across the city depicting him and Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav in Indian cricket team jerseys, positioning them as “captains” of the INDIA…
— Press Trust of India (@PTI_News)
विरोध का कारण
दरअसल, कांग्रेस का आरोप है कि नए विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम, 2025 ने मनरेगा के मूल ढांचे को प्रभावित कर दिया है। बहरहाल, कांग्रेस सांसद ने स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (MPLADS) के तहत पूर्ण हुए कार्यों का भी उद्घाटन किया।
सोमवार शाम को लखनऊ पहुंचे थे राहुल गांधी
सोमवार शाम को राहुल गांधी लखनऊ पहुंच गए थे। वहां से सड़क मार्ग से होकर गेस्ट हाउस पहुंचे। उनके दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यात्रा के दूसरे दिन यानी आज वे पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और स्थानीय नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसमें आगामी चुनावों और संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा होनी है। इस बारे में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि पार्टी पूरे प्रदेश में 30 महापंचायतें आयोजित कर रही हैं। राहुल गांधी का रायबरेली दौरा इसी अभियान का एक अहम हिस्सा है।



