CricketIndiaTrending

IPL चैंपियन बनने के बाद RCB के प्लेयर पर गिरी गाज, BCCI ने सुनाई कड़ी सजा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। 31 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। इस शानदार जीत से जहां टीम के खिलाड़ी और फैंस बेहद खुश थे और जश्न मना रहे थे, वहीं अगले ही दिन टीम को एक बड़ा झटका लगा। मैदान पर नियमों को तोड़ने के कारण BCCI ने आरसीबी के स्टार बल्लेबाज टिम डेविड पर एक मैच का बैन लगा दिया है और साथ ही उनकी मैच फीस में भी कटौती की गई है। इस बैन की वजह से टिम डेविड अब आईपीएल 2027 का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे।

IPL चैंपियन बनने के बाद RCB के प्लेयर पर गिरी गाज, BCCI ने सुनाई कड़ी सजा
IPL चैंपियन बनने के बाद RCB के प्लेयर पर गिरी गाज, BCCI ने सुनाई कड़ी सजा

टिम डेविड को लेकर BCCI ने सुनाया फैसला

आईपीएल फाइनल खत्म होने के ठीक अगले दिन, यानी सोमवार 1 जून को बीसीसीआई ने एक प्रेस रिलीज जारी कर स्टार बल्लेबाज टिम डेविड को मिली सजा के बारे में बताया। इसमें ये भी बताया गया है कि टिम डेविड को ये सजा क्यों मिली है। दरअसल, गुजरात के खिलाफ मैच के दौरान फील्डिंग करते समय टिम डेविड को आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया। गुजरात की पारी के 10वें ओवर में जब एक विकेट गिरा, उस वक्त डेविड ने गुस्से में आकर अंपायर नितिन मेनन की तरफ एक आइस बैग फेंक दिया था। उनके इसी गलत व्यवहार के कारण उन पर यह बड़ी कार्रवाई की गई है।

टिम डेविड को लेवल1 का दोषी पाया गया है

BCCI के मुताबिक मैच के दौरान टिम डेविड ने जो किया वह आईपीएल के नियमों के खिलाफ था। यह नियम मैदान पर किसी भी खिलाड़ी या अंपायर की तरफ जानबूझकर गेंद या कोई सामान फेंकने से संबंधित है। डेविड को इस हरकत के लिए लेवल1 का दोषी माना गया है। सजा के तौर पर उन पर मैच फीस का 50% जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही उनके खाते में 2 डिमेरिट पॉइंट भी जोड़े गए हैं। टिम डेविड ने भी मैच रेफरी के सामने अपनी इस गलती को मान लिया है और सजा को स्वीकार कर लिया है।

इस सीजन 3 बार हुई RCB के इस खिलाड़ी से गलती

टिम डेविड की यह इस सीजन की तीसरी गलती थी, इस वजह से उनके ऊपर एक मैच का बैन भी लगा है। पहली गलती उन्होंने 20वें मैच में की, जिसकी वजह से उन्हें 1 डिमेरिट पॉइंट मिला। इसके बाद 54वें मैच में दोबारा वैसी ही गलती करने पर उन्हें सजा के तौर पर 2 पॉइंट और दे दिए गए। अब तीसरी बार गलती करने के बाद, उनके खाते में कुल 5 डिमेरिट पॉइंट जमा हो चुके हैं। अब ये सीजन तो खत्म हो गया है। ऐसे में टिम डेविड पर ये बैन अगले साल लागू होगा जब वो बेंगलुरु की ओर से मैदान पर उतरेंगे। इसके चलते वो अगले सीजन का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply