
Suryakumar Yadav: टीम इंडिया के टी20 फॉर्मेट के कप्तान हमेशा अपने प्रदर्शन और कप्तानी की वाहवाही को लेकर चर्चा में रहते थे, लेकिन इस बार के मामले से खलबली मच चुकी है. बॉलीवुड एक्ट्रेस ने सूर्यकुमार यादव को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर विश्वास करना हर किसी के लिए मुश्किल है. क्रिकेट और बॉलीवुड का नाता पुराना है, बात चाहे अफेयर्स की हो या फिर कपल्स की. लेकिन शादीशुदा सूर्यकुमार को लेकर खुशी मुखर्जी का बयान फैंस को पच नहीं रहा है.
खुशी का वीडियो वायरल
खुशी मुखर्जी का एक इवेंट का वीडियो वायरल हो रहा है. किद्दान एंटरटेनमेंट के इंस्टाग्राम हैंडल पर खुशी मुखर्जी का वीडियो शेयर किया गया है. एक रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि ‘क्या वह किसी क्रिकेटर को डेट करना चाहती हैं?’ खुशी ने इस मुद्दे पर जवाब दिया ‘मैं किसी क्रिकेटर को डेट नहीं करना चाहती, मेरे पीछे बहुत सारे क्रिकेटर पड़े हैं. एक क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव मुझे बहुत मैसेज करते थे. अब हम ज़्यादा बात नहीं करते और मैं उनसे जुड़ना भी नहीं चाहती. मुझे अपने बारे में कोई भी लिंक-अप पसंद नहीं है.’
वाइफ के साथ मंदिर में हैं सूर्या
सूर्यकुमार यादव फिलहाल अपनी वाइफ देविशा शेट्टी के साथ तिरुपती मंदिर में हैं. पूजा करते हुए देविशा और सूर्या के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं. दूसरी ओर खुशी मुखर्जी की वीडियो से कोहराम मचा हुआ है. सूर्या 2025 में अपनी खराब फॉर्म के चलते चर्चा में रहे, उनके बल्ले से एक भी हाफ सेंचुरी देखने को नहीं मिली.
उर्वशी और पंत पर हो चुका बवाल
यह पहली बार नहीं है जब किसी क्रिकेटर पर किसी एक्ट्रेस ने ऐसा बयान दिया है. इससे पहले उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत के नाम को लेकर खूब चर्चा थी. उर्वशी ने पंत को लेकर कई बार चुप्पी भी तोड़ी थी. हालांकि, स्टार बल्लेबाज ने इस मुद्दे पर कुछ खास रिएक्शन नहीं दिया था. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस एक्ट्रेस के बयान पर सूर्या की तरफ से कोई बयान देखने को मिलता है या नहीं.



