CrimeIndia

नासिक में एक बस स्टैंड पर महिला यात्री से चुराएँ 25 हजार के गहने व नकदी चोरी

Nashik Crime News In Hindi: महामार्ग बस स्टैंड पर चोरों ने एक महिला यात्री की पैसें और आभूषणों की कि चोरी। शातिर चोरों ने महिला के पर्स के अंदर रखा छोटा पॉकेट उड़ा दिया, जिसमें 5 हजार रुपये नकद और सोने के कान के झुमके सहित कुल 25 हजार रुपये का माल की चोरी होने के बाद महिला ने मुंबई नाका पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नासिक में एक बस स्टैंड पर महिला यात्री से चुराएँ 25 हजार के गहने व नकदी चोरी
नासिक में एक बस स्टैंड पर महिला यात्री से चुराएँ 25 हजार के गहने व नकदी चोरी

महिला को चोरी की भनक भी नहीं

पुलिस के अनुसार, धारासिव जिले के खानापुर निवासी सोनाली बापुसाहेब सिंदे किसी निजी काम से रविवार 31 मई को नासिक आई थीं। काम पूरा करने के बाद वे शाम को वापस अपने गांव लौटने के लिए महामार्ग पहुंचीं। बस स्टैंड के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर बैठकर वे बस का इंतजार कर रही थीं।

इसी दौरान वहां यात्रियों की काफी भीड़ थी। भीड़भाड़ का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने उनके पर्स में रखा छोटा पॉकेट चुरा लिया। घटना के समय महिला को इसकी भनक तक नहीं लगी।

पुलिस की जांच जारी

कुछ समय बाद जब सोनाली सिंदे ने अपने पर्स की जांच की तो उन्हें पता चला कि उनका छोटा पॉकेट गायब है। पॉकेट में 5 हजार रुपये नकद और लगभग 20 हजार रुपये कीमत के सोने के कान के झुमके रखे हुए थे। चोरी का पता चलते ही उन्होंने तुरंत पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बस स्टैंड परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। मामले की जांच हवालदार गायकवाड कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, इस घटना ने बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थानों पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply