CrimeIndiaPunjabTrending

गुरदासपुर में गैंगस्टरों के निशाने पर मुल्तानी अस्पताल: तीसरी बार बड़ा हमला, अज्ञात बदमाशों ने किया जोरदार धमाका; शीशे चकनाचूर

गुरदासपुर में गैंगस्टरों के निशाने पर मुल्तानी अस्पताल: तीसरी बार बड़ा हमला, अज्ञात बदमाशों ने किया जोरदार धमाका; शीशे चकनाचूर

गुरदासपुर : गुरदासपुर के कलानौर में मुल्तानी अस्पताल पर अज्ञात हमलावरों द्वारा जोरदार धमाके की घटना सामने आई है। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि अस्पताल की खिड़कियों और दरवाजों के शीशे पूरी तरह चकनाचूर हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी आदित्य, एसपी डीके चौधरी और एसएचओ मौलख सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

घटनास्थल से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध युवक अस्पताल के आसपास लंबे समय तक घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपी की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक धमाके की घटना का स्पष्ट दृश्य सीसीटीवी में कैद नहीं हो पाया है।

बताया जा रहा है कि मुल्तानी अस्पताल के डॉक्टर अमरबीर सिंह मुल्तानी पहले से ही गैंगस्टरों के निशाने पर रहे हैं। इससे पहले भी अस्पताल पर फिरौती की मांग को लेकर दो बार फायरिंग की घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें हालांकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ था।

लगातार हो रही घटनाओं के चलते यह तीसरा बड़ा हमला है, जिससे इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को सील कर दिया है और फोरेंसिक टीमों को जांच के लिए मौके पर तैनात कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply