HealthIndia

शरीर में एनीमिया से राहत दिलाते हैं चुकंदर के पत्ते, जानिए इसके जबरदस्त फायदों के बारे में

Beetroot Leaves Provide Relief From Anemia In The Body

Beet Greens Nutrition: भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई सेहत का सही तरह से ख्याल रख नहीं पाते है इसकी वजह से शरीर पर बुरा प्रभाव देखने के लिए मिलता है। अनियमित जीवनशैली और अनुचित खानपान की वजह से शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते है। इन पोषक तत्वों की कमी की वजह से शरीर कमजोर हो जाता है, थकान, कमजोरी और रक्त संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं। इस समस्या के लिए हमें प्राकृतिक और हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए।

इसका सेवन करने से शरीर को फायदे ही फायदे मिलते है। आज हम आपको चुकंदर के पत्तों के फायदों के बारे में बता रहे है। चुकंदर की जड़ का उपयोग तो सलाद या रस के रूप में कर लेते है लेकिन पत्ते सेहत के मामले में बेहतर होते है।

इन पोषक तत्वों से बेहतर होते है चुकंदर

यहां पर बात करें तो, आयुर्वेद में चुकंदर के पत्ते का सेवन फायदेमंद होता है। यहां पर चुकंदर के पत्ते रक्तवर्धक और शुद्धिकर गुणों के लिए जाने जाते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, ये पत्ते रक्त को साफ करके शरीर में पोषण का संचार करते हैं। इन चुकंदर के पत्तों में आयरन, विटामिन के, सी, फोलेट और एंटीऑक्सीडेंट की उच्च मात्रा होती है, जो खून बनाने और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करती है। इसके अलावा चुकंदर के पत्तों में आयरन की मात्रा भी होती है जो हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाने में मदद करते है।हीमोग्लोबिन हमारे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है।

आयरन की कमी होने पर खून की कमी यानी एनीमिया होने का खतरा बढ़ जाता है। भोजन में चुकंदर के पत्ते की सब्जी शामिल करने से यह कमी पूरी होती है और शरीर में थकान, चक्कर और कमजोरी जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।

जानिए चुकंदर के पत्ते के सेवन के फायदे

अगर आप चुकंदर के अलावा इसके पत्तों का सेवन भी करते है तो आपको शरीर की इन समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

1- चुकंदर के पत्तों का सेवन करने से डिटॉक्स और शरीर की सफाई आसानी से हो जाती है। यहां पर चुकंदर के पत्ते लिवर को मजबूत करते हैं और शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालते हैं। इसका सेवन करने से शरीर के अंग बेहतर तरीके से काम करते हैं और इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है।

2- चुकंदर के पत्तों में दरअसल हड्डियां और मांसपेशियां होती है। इन पत्तों में कैल्शियम, मैग्नीशियम और विटामिन के पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और मांसपेशियों की थकान दूर करता है।

ये भी पढ़ें- कितने भी मोजे पहन लें, पैर रहते हैं ठंडे? अपनाएं ये आजमाए हुए घरेलू उपाय, तुरंत दिलाएंगे गर्माहट

3- चुकंदर के पत्तों का सेवन करने से हृदय और रक्तचाप की समस्या में राहत मिलती है। चुकंदर के पत्तों में नाइट्रिक ऑक्साइड की मात्रा शरीर के रक्त प्रवाह को सुधारती है और धमनियों को स्वस्थ रखती है। इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और हृदय रोग का खतरा कम होता है।

4- यहां पर चुकंदर के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं, जो शरीर में सर्दी, जुकाम और वायरल संक्रमण से बचाव करते हैं। आयुर्वेद और विज्ञान दोनों मानते हैं कि ये पत्ते इम्यूनिटी को बढ़ाकर शरीर को बीमारियों से लड़ने में सक्षम बनाते हैं।

जानिए खाने का तरीका

यहां पर चुकंदर के पत्तों को खाने का तरीका अलग होता है। इन्हें कच्चा सलाद में डाल सकते हैं या सूप या जूस में मिलाकर पी सकते हैं। अगर किसी को पत्तों का स्वाद न पसंद हो, तो इन्हें हल्का सा भूनकर या अन्य सब्जियों के साथ मिलाकर खाना भी फायदेमंद है।

आईएएनएस के अनुसार

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply