फरीदाबाद को जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जोड़ने वाले निर्माणाधीन ग्रीन हाईवे पर भीषण दुर्घटना की खबर सामने आई है। निर्माण कार्य के दौरान एक क्रेन के गिरने से आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, कई मजदूर उसके नीचे दबे हो सकते हैं। यह घटना पन्हेरा गांव के पास हुई।

हरियाणा के फरीदाबाद में फ्लाईओवर के निर्माण के दौरान एक क्रेन गिर गई। क्रेन के नीचे कई श्रमिकों के फंसे होने की आशंका है। हादसे के बाद बचाव अभियान जारी है।
जानकारी के मुताबिक, गार्डर उठाने में लगी एक भारी क्रेन अचानक असंतुलित होकर पलट गई, जिससे निर्माण स्थल पर काम कर रहे कई मजदूर इसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई और राहतबचाव कार्य शुरू कर दिया गया।
क्रेन का संतुलन बिगड़ गया
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम हुई तेज बारिश के कारण निर्माण स्थल पर कीचड़ और फिसलन हो गई थी। बारिश थमने के बाद मजदूर दोबारा काम में जुटे हुए थे। इस बीच फ्लाईओवर के लिए गार्डर उठाने का काम चल रहा था कि अचानक एक क्रेन का संतुलन बिगड़ गया और वह जमीन पर पलट गई। उस दौरान मौके पर करीब 67 मजदूर मौजूद थे। क्रेन के नीचे फंसे मजदूरों को निकला जा रहा है।
एक प्रत्यक्षदर्शी सुनील कुमार ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया, “तूफान के दौरान एक क्रेन पलट गई। दो लोगों को बचा लिया गया लेकिन 23 लोग अभी भी फंसे हुए हैं। यह क्रेन जेवर हवाई अड्डे के फ्लाईओवर के निर्माण कार्य में लगी हुई है।”
हादसे के कारणों की जांच
हादसे के बारे में सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे के बाद निर्माण कार्य फिलहाल रोक दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। बचाव अभियान पूरा होने के बाद ही मजदूरों की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग मौजूद हैं।
जेवर हवाई अड्डे के पास बनेगा व्यापार का नया केंद्र
जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास विकसित होने वाले तीन सेक्टरों को चीन के कारोबारी केंद्र के रूप में विकसित होंगे। इस मास्टर प्लान में औद्योगिक सेक्टर 7, 8 और 8A में व्यावसायिक गतिविधियों के लिए जगह बनाई गई है। जहां करीब 2020 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित होने वाले व्यावसायिक इन केंद्रों का आवंटन किराए के आधार पर किए जाने की योजना है। अंतरराष्ट्रीय कारोबार और व्यावसायिक केंद्र बनाने की योजना के तहत विशेषज्ञ कंपनी ने अपनी कार्य योजना यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण को सौंप दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए



