CricketIndiaTrending

IND vs AFG टेस्ट मैच से एक दिन पहले हो गया ऐलान, साई सुदर्शन को मिलेगा मौका

अफगानिस्तान की टीम एकमात्र टेस्ट मैच और तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए इन दिनों भारत के दौरे पर आई हुई है। दोनों टीमों के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 6 जून से न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। इस टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के हेड कोच ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में साई सुदर्शन को नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने का मौका मिलेगा। इसके साथ ये भी उन्होंने साफ कर दिया कि सुदर्शन को नंबर 3 पर अभी अधिक से अधिक मौके दिए जाएंगे।

IND vs AFG टेस्ट मैच से एक दिन पहले हो गया ऐलान, साई सुदर्शन को मिलेगा मौका
IND vs AFG टेस्ट मैच से एक दिन पहले हो गया ऐलान, साई सुदर्शन को मिलेगा मौका

साई सुदर्शन को लेकर टीम इंडिया के हेड कोच ने दिया बड़ा बयान

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा कि सुदर्शन को अभी तक टेस्ट क्रिकेट में पर्याप्त मौके नहीं मिले हैं और उन्हें खुद को साबित करने के लिए लंबा मौका दिया जाना चाहिए। उनका कहना है कि साई सुदर्शन को निष्पक्ष मौका नहीं मिला है। उसने ज्यादातर मैच इंग्लैंड में खेले हैं और मेरा मानना है कि उसे अभी और मौका मिलना चाहिए। कोच गंभीर ने आगे कहा कि हम सिर्फ 11 खिलाड़ी ही चुन सकते हैं। साई खराब फॉर्म में भी नहीं है। उसने आईपीएल में 722 रन बनाए हैं। अगर हम किसी खिलाड़ी को सिर्फ चारपांच मैचों के आधार पर आंकेंगे तो कभी मजबूत टीम नहीं बना पाएंगे।

श्रीलंका दौरे पर 4 स्पिनर के साथ जाएगी टीम इंडिया

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के कोच ने इस बात के भी संकेत दिए कि टीम मैनेजमेंट आने वाले विदेशी दौरों को ध्यान में रखकर तैयारी कर रहा है। उन्होंने कहा कि श्रीलंका और न्यूजीलैंड जैसी परिस्थितियों के लिए अलगअलग रणनीति की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि जब हम न्यूजीलैंड जाएंगे तो हमें अलग तरह से तैयारी करनी होगी। इसलिए हम कुछ ऐसे खिलाड़ियों को भी शामिल करेंगे जो वनडे टीम का रेगुलर हिस्सा हों और टेस्ट क्रिकेट भी खेलते हैं। हमें समझना होगा कि टेस्ट क्रिकेट के लिए बेहतर तैयारी जरूरी है। बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार और हर्ष दुबे के बीच प्रतिस्पर्धा को लेकर कोच ने कहा कि मानव और हर्ष कुछ हद तक एक जैसे हैं, लेकिन उनकी रिलीज पॉइंट अलग है। इस मैच में हम चौथे स्पिनर की पहचान करेंगे क्योंकि हम श्रीलंका में चार स्पिनरों के साथ जाएंगे।

WTC पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर है टीम इंडिया

टीम इंडिया फिलहाल WTC पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है और टीम आने वाले विदेशी दौरों को ध्यान में रखते हुए अपना बेस्ट कॉम्बिनेशन बनाने की कोशिश कर रही है। ऐसे में साई सुदर्शन को नंबर3 पर आजमाना और श्रीलंका दौरे के लिए अतिरिक्त स्पिन विकल्प तैयार करना इसी लंबी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। अफगानिस्तान के खिलाफ यह टेस्ट इसलिए भी अहम होगा क्योंकि इससे भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों को अपनी जगह मजबूत करने का मौका मिलेगा। अब देखना ये होगा कि युवा खिलाड़ी इस मैच में कैसा प्रदर्शन करते हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply