
भारत में इन दिनों कॉकरोच जनता पार्टी सुर्खियों में है। उधर दूर देश ऑस्ट्रेलिया में एक लाख से ज्यादा जिंदा कॉकरोच पाए गए हैं। इन्हें एग्जॉटिक कॉकरोच बताया गया है। डिपार्टमेंट ऑफ क्लाइमेट चेंज के मुताबिक यह कार्यवाही, पश्चिमी सिडनी के बाथुर्स्ट में अंजाम दी गई है। जिन कॉकरोच को यहां पर बरामद किया गया है, उनकी कीमत दो करोड़ के करीब बताई गई है। यह ऑस्ट्रेलिया में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है।
इतनी प्रजाति के कॉकरोच
जानकारी के मुताबिक इसमें डुबिया कॉकरोच और मेडागास्कर हिसिंग कॉकरोच शामिल थे। इनमें से किसी को भी ऑस्ट्रेलिया में कानूनी रूप से आयात नहीं किया जा सकता है। इसके अलावा इन्हें रखने, पालने या बेचने पर भी बैन है। डीसीसीईईडब्ल्यू ने कहाकि अभी इस बात का मूल्यांकन नहीं किया गया है कि विदेशी कॉकरोचों का पर्यावरण पर क्या असर हो सकता है। ऑस्ट्रेलिया में इनका होना रोग फैला सकता है और देशी वन्यजीव तथा कृषि को नुकसान पहुंचा सकता है। अब इन कॉकरोचों को अधिकारियों द्वारा मारकर नष्ट कर दिया जाएगा।
नियमों का है दायरा
एक अधिकारी ने कहाकि हम ऑस्ट्रेलिया की अनूठी जैव विविधता और राष्ट्रीय पर्यावरण कानून के उल्लंघनों की सुरक्षा में अपने काम को बहुत गंभीरता से लेते हैं। हम विदेशी तिलचट्टों के अवैध प्रजनन और व्यापार को देख रहे हैं और हम पालतू जीव व्यापार और पालतू मालिकों को चेतावनी दे रहे हैं। उन्होंने कहाकि यदि आप दुबिया कॉकरोच और मेडागास्कर हिसिंग कॉकरोच जैसे विदेशी कॉकरोच रखते हैं, प्रजनन करते हैं या व्यापार करते हैं तो उन्हें जब्त कर लिया जाएगा।
इसके लिए आपको संघीय कानून के तहत दंड का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने साथ ही रेप्टाइल पालने वालों से भी आग्रह किया कि जो क्रिकेट और लकड़ी के तिलचट्टे जैसे कानूनी विकल्प तलाशने के लिए फीडर के रूप में डुबिया कॉकरोच का उपयोग करते हैं।



