CricketIndiaTrending

वैभव सूर्यवंशी-रजत पाटीदार की एंट्री! श्रेयस कप्तान, आयरलैंड के खिलाफ 2 टी20 मैचों के लिए टीम इंडिया आई सामने!

भारतीय टीम अभी अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और उसके बाद वनडे सीरीज खेलने में व्यस्त है. उसके बाद भारतीय टीम को आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर जाना है. आयरलैंड दौरे पर भारतीय टीम को 2 टी20 और इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. इन दोनों सीरीज में टीम इंडिया एक ही टीम के साथ उतर सकती है.

वैभव सूर्यवंशी-रजत पाटीदार की एंट्री! श्रेयस कप्तान, आयरलैंड के खिलाफ 2 टी20 मैचों के लिए टीम इंडिया आई सामने!
वैभव सूर्यवंशी-रजत पाटीदार की एंट्री! श्रेयस कप्तान, आयरलैंड के खिलाफ 2 टी20 मैचों के लिए टीम इंडिया आई सामने!

आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले वैभव सूर्यवंशी और रजत पाटीदार की किस्मत इस सीरीज से खुल सकती है और दोनों ही खिलाड़ियों को टीम इंडिया में मौका दिया जा सकता है. आइए जानते हैं भारतीय टीम किन खिलाड़ियों को मौका दे सकती है.

श्रेयस कप्तान तो तिलक वर्मा को उपकप्तानी

भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटा दिया गया है, उनकी जगह श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया का नया कप्तान चुना गया है. वहीं तिलक वर्मा को टीम इंडिया की उपकप्तानी सौंपी जा सकती है. इसके अलावा रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय टीम को एशिया कप 2025 और आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 जीताने वाले सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया से बाहर किया जा सकता है.

वहीं आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले वैभव सूर्यवंशी और रजत पाटीदार को टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है, ये दोनों ही खिलाड़ी 26 जून को आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम के लिए डेब्यू करते नजर आ सकते हैं.

हार्दिक पंड्या और हर्षित राणा होंगे बाहर, इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री

भारतीय टीम के आलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंडया को टी20 सीरीज से अब बाहर रखा जा सकता है, भारत को अगले साल आईसीसी विश्व कप 2027 खेलना है और इसके लिए हार्दिक पंड्या का फिट रहना बेहद जरूरी है, इसी वजह से हार्दिक पंड्या अब भारत के लिए टी20 फ़ॉर्मेट में कम ही खेलते नजर आने वाले हैं.

वहीं टी20 विश्व कप 2026 से पहले चोटिल हुए हर्षित राणा अभी तक फिट नही हो सके हैं, ऐसे में उनकी जगह नीतीश कुमार रेड्डी को मौका दिया जा सकता है, जबकि लखनऊ सुपर जायंटस के लिए शानदार गेंदबाजी करने वाले प्रिंस यादव भी पहली बार टीम इंडिया की जर्सी में नजर आ सकते हैं.

आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए Team India का सम्भावित स्क्वाड

श्रेयस अय्यर , तिलक वर्मा , वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, रजत पाटीदार, संजू सैमसन , ईशान किशन, नितीश रेड्डी, रिंकू सिंह, प्रिंस यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती.

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply