CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

लव मैरिज करने के बाद रचाई दूसरी शादी, पहली पत्नी को गोली मार खुद की भी ले ली जान; जानें खौफनाक मामला

लव मैरिज करने के बाद रचाई दूसरी शादी, पहली पत्नी को गोली मार खुद की भी ले ली जान; जानें खौफनाक मामला

 उत्तर प्रदेश के मथुरा ज़िले से एक दिन दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है.  लव मैरिज के बावजूद, यहां एक पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. इतना ही नहीं फिर खुद भी उसने अपनी जान दे दी. जसके बाद इलाके में सनसनी का माहौल है और दोनों परिवारों में मातम का माहौल. बताया जा रहा है कि आरोपी हत्या और आत्महत्या करने के लिए झाँसी से मथुरा आया था. वहीँ पुलिस ने शवों को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अब इस मामले की जांच में जुट गई है.

लव मैरिज में हत्या 

जानकारी के अनुसार, गांधी नगर के रहने वाले बालकिशन विश्वकर्मा के बेटे मिथुन और राधे, और बेटियाँ छाया, मनीषा और राशि झाँसी के बबीना पुलिस स्टेशन इलाके के सिमरावारी गाँव में रहते थे. मिथुन को अपनी बुआ की बेटी पुक्खन से प्यार हो गया. करीबी रिश्तेदारी की वजह से दोनों परिवारों ने इस रिश्ते का विरोध किया. जिसके बाद सामाजिक रीति-रिवाजों की परवाह किए बिना, जोड़े ने 2019 में लव मैरिज कर ली. जिसकी वजह से शादी के बाद मिथुन को उसके परिवार ने नहीं अपनाया.

परिवार छोड़ दिल्ली में हुए शिफ्ट 

बताया जा रहा है कि फिर वो गांधी नगर में एक किराए के कमरे में रहने लगा. शादी के बाद न तो उसके परिवार और न ही उसकी पत्नी के परिवार ने उनसे कोई संपर्क या बातचीत रखी. वहीँ कुछ दिनों बाद, वो अपनी पत्नी के साथ दिल्ली चला गया और कार ड्राइवर के तौर पर काम करने लगा. मिथुन की माँ प्रेमवती ने इस बात की जानकारी दी कि शादी के बाद उनका बेटा अपनी पत्नी के साथ दिल्ली चला गया था और कभी वापस नहीं लौटा. इस दौरान, उनका एक बेटा हुआ जो जन्म के कुछ समय बाद ही गुज़र गया; घटना से कुछ दिन पहले ही माँ का हाथ टूट गया था.

कर ली दूसरी शादी 

वहीँ माँ की तकलीफ के बारे में सुन मिथुन अपनी पत्नी पुक्खन के साथ झाँसी अपने घर लौटा. जोड़े ने उसकी माँ की अच्छी देखभाल की और उनके ठीक होने के बाद वापस चले गए. माँ का कहना है कि , मिथुन फरवरी 2026 में अकेले झाँसी आया था. वहाँ, उसने गाँव की एक लड़की से दूसरी लव मैरिज कर ली. जब उसकी पत्नी पुक्खन को इस बारे में पता चला, तो वो गुस्से में आ गई और बबीना पुलिस स्टेशन में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई.

पहली पत्नी ने भी छोड़ा साथ 

वहीँ फिर ये मामला जब थाने तक पहुंचा तो खूब विवाद हुआ. लेकिन अंत में मिथुन ने दूसरी पत्नी को छोड़ पहली पत्नी के साथ रहने का फैसला लिया. जिसके बबाद दोनों साथ तो रहने लगे लेकिन उनके बीच दूरियां बढ़ने लगी और एक दिन उसकी दूसरी पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई और अलग घर में रहने लगी. इतना ही नहीं वो एक सपा में काम भी करने लगी. मिथुन ने उसे मनाने की काफी कोशिश की लेकिन वो नहीं मानी जिसके बाद वो अपने घर पहुंचा और हाथ की नस काट ली. मिथुन की माँ का कहना है कि उसको बड़ी ही मुश्किल से बचाया गया.

पत्नी को मारी गोली और..

मिथुन गुरुवार दोपहर गांधी नगर स्थित अपने घर से निकला था. रात करीब 9 बजे वो अपनी पहली पत्नी पुक्खन से मिलने गया, जो सूर्यलोक कॉलोनी (मथुरा के हाईवे पुलिस स्टेशन इलाके में) में किराए के मकान में रहती थी. दोनों के बीच बहस हुई, जिसके बाद मिथुन ने पुक्खन को गोली मार दी. फिर उसने उसी देसी पिस्तौल से खुद को भी गोली मार ली. थोड़ी ही देर बाद दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. रागिनी नाम की एक युवती, जो पुक्खन के साथ किराए पर रहती थी, उसने मकान मालिक और पुलिस को घटना की जानकारी दी. शवों की पहचान होने के बाद, पुलिस ने दोनों के परिवारों को सूचना दी और उन्हें मथुरा बुलाया. शुक्रवार को शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply