CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

गंधर्व विवाह के नाम पर बनाया संबंध… आईआईटियन बाबा ने कर रखा है बड़ा कांड, 24 लड़कियों के साथ …

गंधर्व विवाह के नाम पर बनाया संबंध… आईआईटियन बाबा ने कर रखा है बड़ा कांड, 24 लड़कियों के साथ …

 उत्तर प्रदेश के मथुरा से गिरफ्तार किए गए आईआईटियन बाबा अभिषेक मिश्रा को लेकर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि अभिषेक मिश्रा के संपर्क में बड़ी संख्या में लड़कियां थीं. दावा किया जा रहा है कि लगभग 24 लड़कियां उसके प्रभाव में थीं. इनमें से ज्यादातर के साथ उसने संबंध बनाए थे. हालांकि, पुलिस अभी इन दावों की पुष्टि के लिए डिजिटल साक्ष्यों, बयानों और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है.

पुलिस सूत्रों का कहना है कि मोबाइल में मौजूद फोटो, वीडियो, चैट रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल सामग्री अब जांच का अहम आधार बन गई है. पुलिस के अनुसार अभिषेक मिश्रा ने 2017 में IIT रुड़की से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उसने आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों की ओर रुख किया.

धार्मिक विषयों पर देता था प्रवचन

बताया जाता है कि वह ऑनलाइन माध्यम से भगवद्गीता और अन्य धार्मिक विषयों पर प्रवचन देता था. सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए उसके साथ बड़ी संख्या में लोग जुड़े.

इस बीच एक युवती के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया और अभिषेक मिश्रा को गिरफ्तार किया गया. मामले की जांच के दौरान कई युवतियों ने शारीरिक शोषण से जुड़े आरोप लगाए हैं.

कई युवतियों ने ने किया ये दावा

पुलिस का कहना है कि कुछ युवतियों ने दावा किया है कि धार्मिक और आध्यात्मिक मार्गदर्शन के नाम पर शुरू हुआ संपर्क धीरे-धीरे भावनात्मक निर्भरता में बदल गया.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मोबाइल में मौजूद कई फोटो और वीडियो की जांच की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि परिजनों की ओर से भी कुछ डिजिटल सामग्री उपलब्ध कराई गई है. इन तस्वीरों और वीडियो की सत्यता की पुष्टि की जा रही है.

विश्वास में लेकर बनाया संबंध

एफआईआर के अनुसार एक पीड़िता ने आरोप लगाया है कि अभिषेक मिश्रा ने उसे यह विश्वास दिलाया कि दोनों का ‘गंधर्व विवाह’ हो चुका है. पीड़िता का आरोप है कि इसी विश्वास के आधार पर उससे शारीरिक संबंध बनाए गए.

गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर अभिषेक मिश्रा से जुड़े कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. कुछ वीडियो में वह मृदंग बजाते हुए भजन-कीर्तन करता दिखाई देता है. कुछ अन्य वीडियो में धार्मिक आयोजनों में शामिल नजर आता है.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार कार्रवाई के दौरान तीन युवतियों को भी बरामद किया गया. उनसे पूछताछ की जा रही है और उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply