CrimeIndiaTrending

‘गर्लफ्रेंड को फोन देना था इसलिए’ शौक पूरे करने के लिए लड़के ने लगाया गजब का जुगाड़, पुलिस ने की खातिरदारी

‘गर्लफ्रेंड को फोन देना था इसलिए’ शौक पूरे करने के लिए लड़के ने लगाया गजब का जुगाड़, पुलिस ने की खातिरदारी

महाराष्ट्र के नागपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पुलिस ने दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है. इन पर आरोप है कि उन्होंने गोदाम से लग्जरी डिजाइनर नल चोरी किए हैं. पुलिस ने जब आरोपियों को पकड़ा और उनसे इस बारे में पूछताछ की, तो उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा किया. उन्होंने कहा कि वे अपनी प्रेमिका को महंगा आईफोन गिफ्ट करना चाहते थे, जिसके लिए उन्होंने ये कदम उठाया. पुलिस ने चोरी किए गए 6.5 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की है. 

गोदाम की टिन तोड़कर गोदाम में घुसे चोर

बता दें कि नागपुर के लकड़गंज निवासी राहुल जयचंद बत्रा का एक टाइल्स, सेनेटरी और सीपी फिटिंग का गोदाम है. ये गोदाम चिखली कलमना के दालमिल रोड पर है, जिसका नाम ‘राहुल सिरामिक्स प्रा. लिमिटेड’ है. 27-28 मई 2026 के बीच अज्ञात चोरों ने चोरी की. वे चोरी करने के लिए गोदाम की टिन तोड़कर अंदर घुसे. वहां से उन्होंने लगभग 11.40 लाख रुपये की चोरी की. 

पुलिस ने शुरू की तलाश

अगले दिन राहुल बत्रा  वहां पहुंचे, तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गए. उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. कलमना पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई. पुलिस ने तुरंत टीम गठित की और तकनीकी और खुफिया जानकारी का इस्तेमाल कर आरोपियों की तलाश शुरू की. पुलिस ने गोदाम के आसपास के सारे कैमरे खंगाले और स्थानीय मुखबिरों की मदद ली, जिसके बाद पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. 

गर्लफ्रेंड को फोन देने के लिए की चोरी

पहले तो वे पुलिस के सामने मुंह नहीं खोल रहे थे लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने चोरी का जो कारण बताया, वो हैरान करने वाला था. दोनों चोरों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा कि वे अपनी गर्लफ्रेंड को एक महंगा आईफोन खरीदकर देना चाहते थे. इसके कारण ही उन्होंने एक आईफोन खरीदने के लिए पैसों का जुगाड़ करने के लिए ये तरीका आजमाया. इसके लिए उन्होंने गोदाम में चोरी की.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply