
गुजरात के नवसारी से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जिसने बाप-बेटी के रिश्ते को कलंकित कर दिया है. पूरा मामला जिले के गणदेवी तालुका का है. बताया जा रहा है कि एक पिता ने अपनी 14 साल की नाबालिग बेटी का बार-बार रेप किया. यही नहीं उसने जान से मारने की धमकी भी दी.
इसके बाद बेटी ने अपनी मां को इसकी जानकारी दी तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक आरोपी पिता साल 2024 में दक्षिण अफ्रीका से भारत आया था.
बेटी को अकेली देख किया रेप
पीड़िता की मां सुबह काम पर जाती थी, तभी पिता ने घर में बेटी को अकेली देख उसके साथ रेप किया. आरोप है कि पिता ने पिछले साल मई की 9, 10 और 11 तारीख को लगातार तीन दिनों तक अपनी बेटी के साथ रेप किया था.
यही नहीं आरोपी ने अपने घिनौने कृत्य को छिपाने के लिए बेटी को गर्भनिरोधक गोलियां दीं. साथ ही उसने बेटी को यह धमकी भी दी कि अगर उसने किसी को इसके बारे में बताया तो वह उसे मार डालेगा.
‘मेरी पति को फांसी पर लटका दो’
बेटी ने जब अपनी मां को यह बात बताई तो पिता के कारनामे का पर्दाफाश हो गया. इसके बाद मां ने गांदेवी पुलिस स्टेशन में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पत्नी का कहना है कि मेरी पति को फांसी पर लटका दो.
उन्होंने बताया कि दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद उसके पति ने बेटी का लगातार यौन उत्पीड़न किया. फिर मई में जब वह काम पर चली गई तो बेटी का रेप किया. जान से मारने की धमकी भी दी.
फिलहाल पुलिस ने रेप और पीओसीएसओ की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.



