
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो राजस्थान के बहरोड़ का बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि रोडवाल गांव के 60 साल के सरपंच एक स्थानीय होटल में 19 साल की लड़की के साथ रंगरेलियां मना रहा था. इसकी जानकारी होते ही सरपंच की पत्नी अपने परिजनों के साथ मौके पर धमक पड़ीं और होटल के अंदर ही पत्नी युवती की जमकर पिटाई की.
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि होटल में जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ. जानकारी के अनुसार सरपंच के साथ होटल में मौजूद 19 साल की लड़की उसी गांव के स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम के पद पर तैनात है.
अवैध संबंध के बारे में पत्नी को लग गई थी भनक
दोनों के बीच लंबे समय से बने अवैध संबंध के बारे में पत्नी को भनक लग गई थी. जैसे ही उन्हें पुख्ता जानकारी मिली कि दोनों बहरोड़ के एक होटल में हैं, वह सीधे मौके पर पहुंच गईं. इसके बाद होटल के परिसर और बाहर जबरदस्त हंगामा हुआ, जहां सरपंच की पत्नी ने दोनों को रंगे हाथों पकड़कर उनकी जमकर धुनाई कर दी.
किसी भी पक्ष ने अभी नहीं दर्ज कराई है शिकायत
सरपंच की पत्नी पर पकड़ी गई युवती ने भी हमला किया. इस पूरे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. फ़िलहाल इस पूरे मामले में दोनों पक्षों के तरफ से किसी भी प्रकार की कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.



