
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो राजस्थान के जयपुर का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि एक लड़की ने पहले एक बाइक सवार युवक से लिफ्ट मांगी और बाद में उसका मोबाइल फोन लेकर भागने की कोशिश की. युवक ने जब उसे पकड़ लिया तो सड़क पर काफी देर तक हंगामा होता रहा.
वीडियो में युवक काफी गुस्से में दिखाई दे रहा है और दावा कर रहा है कि एक लड़की ने उससे पहले लिफ्ट मांगी, बाद में उसका मोबाइल फोन चोरी कर लिया. युवक का कहना है कि जब उसने लड़की को पकड़ लिया तो वह उस पर भड़क गई और गाली-गलौज करने लगी.
चेहरा छिपाने की कोशिश कर रही है लड़की
वीडियो में दिख रहा है कि युवक ने लड़की को पकड़ रखा है, जबकि लड़की बार-बार खुद को छुड़ाने और वहां से निकलने की कोशिश करती नजर आती है. वह कैमरे से अपना चेहरा छिपाने की भी कोशिश करती दिखाई देती है. इस दौरान आसपास काफी लोग इकट्ठा हो जाते हैं.
इस दौरान कुछ लोग अपने मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्ड करते नजर आते हैं. कुछ समय के लिए अफरा-तफरी जैसी स्थिति भी बन जाती है. युवक लगातार अपनी बात लोगों को समझाने की कोशिश करता है, जबकि लड़की भी जोर-जोर से बोलती हुई दिखाई देती है.
‘आंख बंद करके भरोसा नहीं करना चाहिए’
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है, जिसमें किए गए दावों को लेकर भी इंटरनेट पर बहस छिड़ गई. कुछ लोग युवक को स्पोर्ट करते नजर आए, जबकि कई लोगों ने कहा कि किसी का भी साथ देने पहले मामले की पूरी जांच होना जरूरी है. कई यूजर्स ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो हमेशा पूरी कहानी नहीं बताते हैं.
कई यूजर्स ने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करना चाहिए. इसके साथ ही एक यूजर ने लिखा कि आजकल लोगों को मदद करने से पहले भी कई बार सोचना पड़ता है. वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि किसी पर केवल आरोप लग जाने से उसे गलत नहीं माना जा सकता और हर मामले की जांच होनी चाहिए.



