Gadchiroli Murder Accused: गड़चिरोली जिले के मुलचेरा तहसील में पारिवारिक विवाद के चलते बेटे ने अपने पिता की लाठी से पीटपीटकर हत्या करने की घटना 4 जून को रात के दौरान मुलचेरा तहसील के लगामचेक गांव में हुई। इस दौरान पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लिया है। मृतक का नाम मुलचेरा तहसील के लगाम चेक निवासी नारायण आशा टेकाम है। वहीं आरोपी बेटे का नाम विजय नारायण टेकाम है।

अधिक जानकारी के अनुसार 4 जून की रात के दौरान नारायण टेकाम व विजय टेकाम इन पितापुत्र के बीच घरेलू बात को लेकर कहासुनी हुई। यह विवाद बढ़तेबढ़ते गंभीर झगड़े में बदल गया। इसी दौरान कथित रूप से नशे की हालत में विजय ने अपने पिता के सिर पर लाठी से हमला कर दिया।
मुलचेरा के लगामचेक की घटना
सिर में गंभीर चोट लगने से नारायण टेकाम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की की जानकारी मिलते ही आज 5 जून की सुबह अहेरी पुलिस थाना प्रभारी हर्षल एकरे के नेतृत्व में पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंची। वहीं मामले का पंचनामा करते हुए आरोपी विजय टेकाम को हिरासत में ले लिया।
में यह भी सामने आया कि घटना के बाद आरोपी ने लोगों को गुमराह करने के लिए यह दावा किया कि उसके पिता गिर गए थे, जिससे उनकी मौत हुई। हालांकि, पुलिस की पूछताछ और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के आधार पर उसका दावा झूठा साबित हुआ। बाद में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, स्थानीय लोगों के अनुसार, पितापुत्र के बीच पहले भी अक्सर विवाद होता रहता था।
पारिवारिक विवाद में बेटे ने पिता की कर दी हत्या
मृतक नारायण टेकाम की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका था। उनकी एक बेटी का विवाह हो चुका है, जबकि छोटा बेटा काम के सिलसिले में भामरागड परिसर में गया हुआ था। घटना के समय घर में केवल नारायण टेकाम और उनका बड़ा बेटा विजय मौजूद थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का कर लिया है तथा मामले की आगे की जांच अहेरी पुलिस द्वारा की जा रही है।



