CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

बैंक अधिकारी बनकर सेल्समैन को ठगा, OTP लेते ही खाते से उड़ाए 18 हजार रुपये

बैंक अधिकारी बनकर सेल्समैन को ठगा, OTP लेते ही खाते से उड़ाए 18 हजार रुपये

सरसौल, कानपुर। साइबर ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर एक सेल्समैन को क्रेडिट कार्ड बंद कराने का झांसा दिया और ओटीपी हासिल कर उसके खाते से 18 हजार रुपये निकाल लिए। ठगी का एहसास होते ही पीड़ित ने बैंक और साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई।

महाराजपुर थाना क्षेत्र के खरौंटी गांव निवासी नरेंद्र तिवारी खाद्य पदार्थों की फेरी लगाने का काम करते हैं। नरेंद्र के अनुसार दो दिन पहले उनके पास एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का कर्मचारी बताते हुए कहा कि क्रेडिट कार्ड का उपयोग न करने पर खाते से 4500 रुपये काट लिए जाएंगे।

इस पर नरेंद्र ने कार्ड निरस्त करने की बात कही। ठग ने बैंक खाते से संबंधित जानकारी लेने के बाद मोबाइल पर आए ओटीपी की जानकारी मांगी। ओटीपी बताते ही उनके खाते से 18 हजार रुपये कटने का संदेश आ गया। पीड़ित ने बैंक पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर भी मामले की सूचना दी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply