IndiaTrending

विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद लोकसभा जाना चाह रहीं ममता बनर्जी, यूसुफ पठान ने डाल दिया अड़ंगा, जानिए कैसे?

विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद लोकसभा जाना चाह रहीं ममता बनर्जी, यूसुफ पठान ने डाल दिया अड़ंगा, जानिए कैसे?

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल चुनाव में टीएमसी की हार के बाद पार्टी पूरी तरह से बिखरती हुई नजर आ रही है. इस बीच ममता बनर्जी के लोकसभा जाने के निर्णय पर भी अब प्रश्न चिन्ह खड़ा हो गया है.

 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी को मिली हार के बाद ममता बनर्जी की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. एक तरफ जहां उनके विधायकों ने उनकी बात मानने से इन्कार कर दिया है. तो वहीं दूसरी तरफ टीएमसी के सांसदों में भी ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नाराजगी देखने को मिल रही है. ऐसी बातें इसलिए कही जा रही है क्योंकि टीएमसी की बैठकों से विधायकों के साथ-साथ सांसदों ने भी दूरी बना ली है.

इस बीच खबर आ रही है कि ममता बनर्जी विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद लोकसभा जाना चाहती है. जिसके लिए बहरामपुर से टीएमसी सांसद यूसुफ पठान को इस्तीफा देने को कहा गया था. लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इन्कार कर दिया है.

ममता बनर्जी को लगा एक और झटका

यूसुफ पठान के इस्तीफा देने से इन्कार के बाद ममता बनर्जी के लोकसभा में जाने की कोशिश को झटका लग गया है. हालांकि, बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी खुद चाहती थीं कि युसूफ पठान इस्तीफा दे दें ताकि वह खुद बाद में होने वाले उपचुनाव लड़ सकें. हालांकि, जब उनसे बात की गई तो पठान ने पद छोड़ने से साफ इन्कार कर दिया. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बहरामपुर में मुस्लिम आबादी 50 प्रतिशत से ज्यादा है, इसलिए ममता बनर्जी को लगता था कि यह उनके लिए अपेक्षाकृत सुरक्षित सीट होगी. फिर भी यह काम आसान नहीं है, क्योंकि कांग्रेस के पूर्व सांसद अधीर रंजन चौधरी लंबे समय से इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं; पिछले लोकसभा चुनाव में यूसुफ पठान ने चौधरी को ही हराया था.

ममता बनर्जी के लिए राह आसान नहीं

अगर यूसुफ पठान इस्तीफा दे भी देते हैं तो भी ममता बनर्जी के लिए चुनाव जीतना आसान नहीं होता. अधीर रंजन चौधरी शायद कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ते और इलाके में जाना-पहचाना चेहरा होने का उन्हें फायदा मिल सकता है. कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टीएमसी के 20 लोकसभा सांसद भी पार्टी छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply