IndiaTrending

पहाड़ों पर वीकेंड का ‘महाजाम’ 7 हजार से ज्यादा सैलानी पहुंचे, रूसी बाइपास पर रोके गए वाहन

वीकेंड शुरू होते ही खूबसूरत वादियों का लुत्फ उठाने के लिए सैलानियों का हुजूम उमड़ पड़ा है। शुक्रवार को शहर में 7,000 से अधिक पर्यटकों के पहुंचने का अनुमान है, जिसके चलते पूरा शहर गाड़ियों से पट गया है। एक ही दिन में 1600 से अधिक पर्यटक वाहनों ने नगर में प्रवेश किया, जिसके बाद शहर की अंदरूनी सड़कों समेत हल्द्वानी और भवाली मार्ग पर यातायात पूरी तरह चरमरा गया।

पहाड़ों पर वीकेंड का ‘महाजाम’ 7 हजार से ज्यादा सैलानी पहुंचे, रूसी बाइपास पर रोके गए वाहन
पहाड़ों पर वीकेंड का ‘महाजाम’ 7 हजार से ज्यादा सैलानी पहुंचे, रूसी बाइपास पर रोके गए वाहन

सैलानियों की भारी आमद को देखते हुए पुलिस प्रशासन सुबह 9 बजे से ही मुस्तैद हो गया और नया ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया। वहीं भवाली रोड पर मस्जिद तिराहा से डायवर्जन प्लान लागू किया गया है।

रूसी बाइपास पर रोकी गईं गाड़ियां

शहर को बड़े जाम से बचाने के लिए पुलिस ने बाहरी वाहनों को रूसी बाइपास पर ही रोकना शुरू कर दिया है।

  • शटल सेवा का सहारा: रूसी बाइपास से नियमित अंतराल पर वाहनों को आगे भेजा गया, और पर्यटकों को शहर तक लाने के लिए पूरे दिन शटल सेवा चलाई गई।
  • पार्किंग फुल: कोतवाल हरपाल सिंह के मुताबिक, अकेले बाइपास पार्किंग में 100 से अधिक वाहनों को पार्क कराया गया।

इसके बावजूद, नगर के भीतर पर्याप्त पार्किंग स्थलों के अभाव के कारण यातायात व्यवस्था बेपटरी नजर आई। मालरोड, मस्जिद चौराहा, चिड़ियाघर रोड और मेट्रोपोल रोड पर दिनभर रुकरुक कर जाम लगता रहा। वहीं हल्द्वानी, कालाढूंगी और भवाली मुख्य मार्गों पर गाड़ियां रेंगती हुई दिखाई दीं।

बारिश भी नहीं रोक सकी उत्साह

जाम और मौसम के बदलते मिजाज के बावजूद सैलानियों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। स्नो व्यू, हिमालय दर्शन, वॉटरफॉल, केव गार्डन और चिड़ियाघर जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों का मेला लगा रहा।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply