CricketIndiaTrending

बिरले हैं वैभव सूर्यवंशी, बिहार को भारतीय क्रिकेट के मानचित्र पर लाने का किया काम

बिहार क्रिकेट के इतिहास में 6 जून 2026 के दिन को स्वर्णिम अक्षरों में अंकित किया जाएगा। वजह है उसके खिलाड़ी का भारतीय टीम में चुना जाना। अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति ने शनिवार को आयरलैंड, इंग्लैंड दौरे के अलावा एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया किया तो उस राज्य के लिए गौरव का पल आया, जो कुछ साल पहले एक रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान दो टीमों को उतराने और घरेलू मैदान की बदहाली के कारण सुर्खियों में आया था। भारतीय टीम में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को जगह मिली।

बिरले हैं वैभव सूर्यवंशी, बिहार को भारतीय क्रिकेट के मानचित्र पर लाने का किया काम
बिरले हैं वैभव सूर्यवंशी, बिहार को भारतीय क्रिकेट के मानचित्र पर लाने का किया काम

वैभव भारतीय टीम में चुने जाने वाले बिहार के पहले क्रिकेटर नहीं हैं। वह बिहार के लिए खेलकर में जगह पाने वाले बिरले खिलाड़ी जरूर हैं। 21वीं सदी की बात की जाए तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से मान्यता प्राप्त होने के बाद वह भारतीय टीम में चुने गए बिहार के पहले घरेलू क्रिकेटर हैं। ऐसे में वैभव ने बिहार को भारतीय क्रिकेट के मानचित्र पर लाने का काम किया है।

महेंद्र सिंह धोनी और सबा करीम

भारतीय टीम में पहले भी बिहारी क्रिकेटर खेले हैं। वर्तमान में भी इशान किशन और आकाशदीप जैसे खिलाड़ी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, लेकिन घरेलू क्रिकेट में बिहार का प्रतिनिधित्व करके भारतीय टीम में चुने जाने वाला खिलाड़ियों की संख्या काफी कम है। महेंद्र सिंह धोनी और सबा करीम जैसे खिलाड़ियों ने बिहार का प्रतिनिधित्व किया, लेकिन दोनों घरेलू क्रिकेट में दो टीमों से खेले।

अन्य राज्यों के लिए खेले बिहारी खिलाड़ी

सबा करीम का जब भारतीय टीम में चयन हुआ तो वह बिहार के लिए खेलते थे, लेकिन डेब्यू से पहले वह बंगाल के लिए खेलने लगे थे। धोनी जब भारतीय टीम में आए तो बिहार और झारखंड अलग हो चुके थे। बिहार क्रिकेट को बीसीसीआई प्रतिबंधित कर चुका था। यही कारण रहा कि इशान किशन, आकाशदीप और मुकेश कुमार जैसे खिलाड़ियों को अन्य राज्यों के लिए खेलना पड़ा।

बिहार देगा क्रिकेटर

धोनी के आने के बाद झारखंड ने कई क्रिकेटर दिए। वरुण आरोन, सौरभ तिवारी और शाहबाज नदीम जैसे खिलाड़ियों ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। हालांकि, इनका करियर बड़ा नहीं रहा, लेकिन राज्य ने क्रिकेटर देना बंद नहीं किया। आईपीएल में कुमार कुशाग्र, रॉबिन मिंज और अनुकूल रॉय जैसे खिलाड़ी हैं। बिहार को भी उम्मीद होगी कि वैभव सूर्यवंशी के बाद भारत के शीर्ष स्तर पर उसके अन्य खिलाड़ी भी पहुंचे। साकिब हुसैन एक और नाम हैं, जो बड़े स्तर पर खेल सकते हैं। आईपीएल 2026 में वह सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे।

भारत के लिए 30 महीने से टी20 नहीं खेले श्रेयस अय्यर, फिर सीधे कप्तान कैसे बने?

श्रेयस अय्यर ने दिसंबर 2023 में आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के लिए टी20 खेला था। अय्यर ने भारत के लिए 51 टी20 में 30.66 के औसत और 136.12 के स्ट्राइक रेट से 1104 रन बनाए हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply