IndiaTrendingUttar Pradesh

पहले मां पर चाकू से हमला, फिर 5वीं मंजिल से बेटे ने कूदकर दे दी जान; ग्रेटर नोएडा की इस सोसाइटी में मचा हड़कंप

Radha Sky Garden incident: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. घरेलू विवाद के दौरान एक युवक ने कथित तौर पर अपनी मां पर चाकू से हमला कर दिया और इसके कुछ ही देर बाद सोसाइटी की पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी. गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद सोसाइटी में हड़कंप मच गया.

पहले मां पर चाकू से हमला, फिर 5वीं मंजिल से बेटे ने कूदकर दे दी जान; ग्रेटर नोएडा की इस सोसाइटी में मचा हड़कंप
पहले मां पर चाकू से हमला, फिर 5वीं मंजिल से बेटे ने कूदकर दे दी जान; ग्रेटर नोएडा की इस सोसाइटी में मचा हड़कंप

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सागर यादव के रूप में हुई है. वह मूल रूप से पतवाड़ी गांव का निवासी था और वर्तमान में अपने परिवार के साथ राधा स्काई गार्डन सोसाइटी के टावर1 स्थित फ्लैट में रहता था. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शुक्रवार रात किसी घरेलू मुद्दे को लेकर सागर और उसकी मां के बीच कहासुनी हो गई थी.

मां पर चाकू से किया हमला

बताया जा रहा है कि विवाद धीरेधीरे बढ़ता गया और गुस्से में आकर सागर ने घर में मौजूद सब्जी काटने वाले चाकू से अपनी मां पर हमला कर दिया. हमले में महिला घायल हो गईं. घटना के दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी घर में मौजूद थे. अचानक हुई इस घटना से परिवार में अफरातफरी मच गई.

परिजनों के मुताबिक, सागर पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था. मां पर हमला करने के बाद वह फ्लैट से बाहर निकल गया और सोसाइटी की पांचवीं मंजिल से नीचे छलांग लगा दी. ऊंचाई से गिरने के कारण उसे गंभीर चोटें आईं. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी गई.

सूचना मिलने पर बिसरख कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. हालांकि डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, घायल मां का प्राथमिक उपचार कराया गया और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.

क्या बोले पुलिस अधिकारी?

एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. जांच के दौरान यह भी जानकारी मिली है कि युवक मानसिक रूप से परेशान चल रहा था. घरेलू विवाद के बाद उसने पहले अपनी मां पर हमला किया और फिर खुद आत्मघाती कदम उठा लिया.

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. परिजनों और अन्य लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद सोसाइटी के लोगों में भी शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply