Virat Kohli: भारतीय टीम इस समय अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की मेजबानी कर रही है. अफगानिस्तान की टीम, भारत दौरे पर है और इस दौरे पर उसे भारत के साथ 1 टेस्ट मैच और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच का आगाज हो चूका है. भारत और अफगानिस्तान के बीच ये एकमात्र टेस्ट मैच 6 जून से 10 जून के बीच खेला जाएगा.

वहीं इसके बाद 13 जून से दोनों देशों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसके लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चूका है, लेकिन विराट कोहली के चोटिल होने के बाद अब टीम इंडिया में बदलाव किया गया है.
Virat Kohli हुए अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर
भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली , अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. विराट कोहली को आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए चोट लगी थी, जिसके बाद से ही उनके अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने पर सस्पेंस बरकरार था, लेकिन अब बीसीसीआई ने इस पर मुहर लगा दी है.
बीसीसीआई ने ये साफ कर दिया है कि विराट कोहली चोट की वजह से अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा नही होंगे. इसके साथ ही बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने विराट कोहली के रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है.
BCCI Hon. Secretary Mr. Devajit Saikia informs that Yashasvi Jaiswal will replace the injured Virat Kohli for the #INDvAFG ODI series.#TeamIndia pic.twitter.com/cLxfK7gByz
— BCCI June 6, 2026
ऋतुराज गायकवाड़ को नजरअंदाज कर यशस्वी जायसवाल को मौका
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने विराट कोहली के रिप्लेसमेंट के रूप में यशस्वी जायसवाल के नाम का ऐलान किया है. पहले खबर थी कि विराट कोहली की जगह पर ऋतुराज गायकवाड़ को मौका दिया जा सकता है, लेकिन बीसीसीआई ने अंत में यशस्वी को मौका देने का फैसला किया है.
ऋतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल दोनों ने ही अपने पिछले सीरीज में शतक जड़ा था, लेकिन यशस्वी जायसवाल ने ये शतक बतौर ओपनर लगाया था, जबकि ऋतुराज गायकवाड़ ने मिडिल ऑर्डर में शतक लगाया था. अब यशस्वी को मौका दिए जाने के बाद ये साफ है कि वो रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करते नजर आने वाले हैं, जबकि कप्तान शुभमन गिल, विराट कोहली की जगह नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते नजर आएंगे.
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वाड
शुभमन गिल , रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे.



