Indian Railways Special Trains: भारतीय रेल के उत्तर मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधाजनक रेल यात्रा के लिए दो नई स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ये स्पेशल ट्रेनें उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से मध्य प्रदेश के इंदौर और गुजरात के उधना तक चलाई जाएगी। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने इन दोनों स्पेशल ट्रेनों से जुड़ी सारी अहम जानकारियां साझा की हैं।

सूबेदारगंजइंदौर स्पेशल ट्रेन
प्रयागराज के सूबेदारगंज से इंदौर के लिए चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेन 15 जून से लेकर 28 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को सेवाएं देगी। इसी तरह, इंदौर से सूबेदारगंज तक चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेन 16 जून से 29 सितंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को सेवाएं देगी। इस स्पेशल ट्रेन में थर्ड एसी का 1, स्लीपर क्लास के 8, जनरल क्लास के 8 और SLRD के 2 डिब्बे समेत कुल 19 डिब्बे होंगे।
ट्रेन नंबर 04169, सूबेदारगंजइंदौर स्पेशल ट्रेन 15 जून से प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को सुबह 05.00 बजे सूबेदारगंज से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 04.55 बजे इंदौर पहुंचेगी। इसी तरह, वापसी में ट्रेन नंबर 04170, इंदौरसूबेदारगंज स्पेशल ट्रेन 16 जून से प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को रात 20.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात को 20.00 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी।
सूबेदारगंज और इंदौर के बीच चलने वाली ये स्पेशल ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, भिंड, सोनी, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, रुठियाई जंक्शन, मक्सी, उज्जैन और फतेहाबाद चंद्रावतीगंज रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।
प्रयागराजउधना स्पेशल ट्रेन
प्रयागराज से उधना के लिए चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेन 11 जून से लेकर 30 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार और रविवार को सेवाएं देगी। इसी तरह, उधना से प्रयागराज तक चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेन 12 जून से 31 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को सेवाएं देगी। इस स्पेशल ट्रेन में सेकेंड एसी का 1, थर्ड एसी के 4, स्लीपर क्लास के 9, जनरल क्लास के 8 और SLRD के 2 डिब्बे समेत कुल 24 डिब्बे होंगे।
ट्रेन नंबर 04105, प्रयागराजउधना स्पेशल ट्रेन 11 जून से प्रत्येक गुरुवार और रविवार को शाम 19.00 बजे प्रयागराज से प्रस्थान करेगी और अगले दिन, रात 20.50 बजे उधना पहुंचेगी। इसी तरह, वापसी में ट्रेन नंबर 04106, उधनाप्रयागराज स्पेशल ट्रेन 12 जून से प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को रात 23.25 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन, सुबह 05.10 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
प्रयागराज और उधना के बीच चलने वाली ये स्पेशल ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, भिंड, सोनी, ग्वालियर, गुना, रुठियाई जंक्शन, मक्सी, उज्जैन, नागदा, रतलाम, गोधरा, छायापुरी और भरूच रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।



