CrimeIndia

चलती वैन में दरिंदगी…फिर जान से मारने की धमकी, फरीदाबाद गैंगरेप की रोंगटे खड़े कर देने वाली आपबीती

Woman Gangraped In Moving Van In Faridabad And Threatened To Be Killed Shocking Details

Faridabad Gang rape Case: हरियाणा के फरीदाबाद में निर्भया केस जैसी एक भयानक घटना सामने आई है। तीन बच्चों की मां 25 साल की एक महिला को चलती वैन में रात भर बंधक बनाकर गैंगरेप किया गया। इस घिनौने अपराध को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और फिर गुड़गांव-फरीदाबाद रोड पर एक सुनसान जगह पर चलती गाड़ी से बाहर फेंक दिया। पीड़िता ने खुद ये सारी बातें बताई हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार शाम को पीड़िता का अपनी मां से झगड़ा हुआ और वह अपनी दोस्त के घर चली गई। देर रात कल्याणपुरी जाने के लिए ऑटो-रिक्शा का इंतजार करते समय एक मारुति ईको वैन में सवार दो युवकों ने उसे लिफ्ट देने की पेशकश की। महिला वैन में बैठ गई। इसके बाद उन लोगों ने उसे किडनैप कर लिया और गुरुग्राम की तरफ ले गए।

तीन घंटे तक चलती वैन में दरिंदगी

परिवार का आरोप है कि जब महिला ने मदद के लिए चिल्लाना शुरू किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और चुप करा दिया। करीब तीन घंटे तक आरोपी वैन को इधर-उधर घुमाते रहे और बारी-बारी से महिला का रेप किया। इस दरिंदगी के बाद सुबह करीब 3 बजे आरोपियों ने उसे राजा चौक के पास चलती गाड़ी से बाहर फेंक दिया। महिला के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, जिसमें 12 टांके लगे।

आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अपराध में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी उत्तर प्रदेश का है और दूसरा मध्य प्रदेश का। पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल की गई मारुति ईको वैन भी जब्त कर ली है। दोनों आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

अब कैसा है पीड़िता का हाल?

फरीदाबाद गैंगरेप पीड़िता हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। हालांकि अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. अमित यादव ने बताया कि पीड़िता की हालत अब स्थिर है। उसके शरीर पर लगी चोटें इस बात की गवाह हैं कि उसने कितना भयानक दर्द सहा है।

हरिया में आ गया सियासी उबाल

इस अमानवीय घटना से हरियाणा की राजनीति में भी गुस्सा भड़क गया है। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह पीड़िता की हालत जानने के लिए अस्पताल गए और बीजेपी सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है और महिलाओं की सुरक्षा के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। उन्होंने मांग की कि इस मामले की सुनवाई फास्ट-ट्रैक कोर्ट में हो।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply