बीसीसीआई ने आयरलैंड, इंग्लैंड दौरे और एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव समेत 5 खिलाड़ी स्क्वाड में नहीं है।

Team India 5 players didn’t recieved बीसीसीआई ने 6 जून को आयरलैंड, इंग्लैंड दौरे और एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टी20 टीम का ऐलान कर दिया। इस घोषणा के साथ टीम इंडिया में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। सबसे बड़ा फैसला सूर्यकुमार यादव को लेकर रहा, जिन्हें न सिर्फ कप्तानी से हटाया गया बल्कि टीम से भी बाहर कर दिया गया। उनकी जगह श्रेयस अय्यर को नया टी20 कप्तान नियुक्त किया गया है।
मार्च 2026 में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था, लेकिन इसके बावजूद चयनकर्ताओं ने भविष्य को ध्यान में रखते हुए कई सख्त फैसले लिए हैं। खराब फॉर्म, फिटनेस मैनेजमेंट और युवा खिलाड़ियों को मौका देने की रणनीति के चलते वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के पांच अहम खिलाड़ियों को नए स्क्वॉड में जगह नहीं मिली है।
Team India: सूर्यकुमार यादव की हुई छुट्टी
टी20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम से बाहर किया जाना सबसे चौंकाने वाला फैसला माना जा रहा है। पिछले कुछ समय से उनका बल्ला खामोश रहा है और आईपीएल 2026 में भी वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके थे। लगातार खराब फॉर्म के चलते चयनकर्ताओं ने उनसे कप्तानी वापस लेकर श्रेयस अय्यर को जिम्मेदारी सौंप दी है। इसके साथ ही सूर्या को आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स तीनों स्क्वॉड से बाहर रखा गया है।
Team India: हार्दिक पंड्या और बुमराह को मिला आराम
स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या भी नए टी20 स्क्वॉड का हिस्सा नहीं हैं। माना जा रहा है कि टीम मैनेजमेंट उन्हें 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक फिट और तरोताजा रखना चाहता है, इसलिए उनके कार्यभार को नियंत्रित किया जा रहा है। वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए नहीं चुना गया है। हालांकि बुमराह को एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम में शामिल किया गया है और भविष्य की बड़ी सीरीज को देखते हुए उनके वर्कलोड का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
Team India: कुलदीप यादव पर भारी पड़े रवि बिश्नोई
चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव भी उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें टी20 टीम से बाहर कर दिया गया है। हाल के महीनों में उनका प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा और टी20 वर्ल्ड कप 2026 के साथसाथ आईपीएल 2026 में भी वह प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। चयनकर्ताओं ने इस बार रवि बिश्नोई पर ज्यादा भरोसा दिखाया है, जिन्हें लगातार मौके दिए जा रहे हैं। ऐसे में कुलदीप को अपनी जगह वापस हासिल करने के लिए घरेलू और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन करना होगा।
Team India: रिंकू सिंह को भी नहीं मिली जगह
बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह को भी इस बार भारतीय टी20 टीम में जगह नहीं मिली है। रिंकू से फिनिशर की भूमिका में बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वह अपने प्रदर्शन से प्रभावित नहीं कर सके। इसके बाद चयनकर्ताओं ने युवा खिलाड़ियों को मौका देने का फैसला किया और रिंकू का नाम स्क्वॉड से बाहर हो गया। अब उनके सामने घरेलू क्रिकेट और आगामी टूर्नामेंटों में शानदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया में वापसी करने की चुनौती होगी।



