नई दिल्ली: दिल्ली के जंतरमंतर पर आयोजित कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बीच एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। वीडियो में दीपके को कुछ समय के लिए एक एसी कार में बैठे हुए देखा गया, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर अलगअलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं।

तेजिंदर बग्गा ने अभिजीत दीपके पर साधा निशाना
बीजेपी नेता तेजिंदर बग्गा ने इस मुद्दे को लेकर अभिजीत दीपके पर निशाना साधा। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए दावा किया कि भीषण गर्मी, धूप और थकान के कारण दीपके अपने ही प्रदर्शन से निकलने की कोशिश कर रहे थे। बग्गा ने तंज कसते हुए लिखा कि लोगों ने उन्हें रोककर पूछा कि वह कहां भाग रहे हैं और उनकी ‘क्रांति’ पार्किंग से बाहर निकलने से पहले ही खत्म हो गई।
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके गर्मी, धूप और थकान की वजह से अपने ही प्रोटेस्ट से भागने की कोशिश कर रहे थे। लोगों ने उन्हें रोका और पूछा, तुम कहां भाग रहे हो, अपनी कार से बाहर निकलने के लिए मजबूर हुए दीपके का बड़ा आंदोलन पार्किंग की जगह से निकलने से पहले ही खत्म हो गया
बीजेपी नेता तेजिंदर बग्गा
वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस
बग्गा की टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। एक पक्ष ने इसे आंदोलन की गंभीरता पर सवाल उठाने का प्रयास बताया, जबकि दूसरे पक्ष ने वायरल वीडियो को लेकर दीपके की आलोचना की। कई यूजर्स ने भीषण गर्मी में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का हवाला देते हुए इसे सामान्य स्थिति बताया।
बचाव में उतरे में दीपके के समर्थक
हालांकि दीपके या सीजेपी की ओर से इस मामले पर कोई अधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। समर्थकों का कहना है कि जंतरमंतर पर तेज धूप और उमस के बीच उन्होंने केवल कुछ समय के लिए राहत ली थी और इसके बाद वह दोबारा प्रदर्शन स्थल पर लौटकर कार्यक्रम में शामिल हुए। इस बीच प्रदर्शन और उससे जुड़े घटनाक्रम सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बने हुए हैं।



