CricketIndiaTrending

सूर्यकुमार यादव से छीनी कप्तानी साथ में टीम से भी हुए बाहर, अजीत अगरकर ने बताई वजह; जानिए क्या कहा

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए घोषित भारतीय टी20 टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सूर्यकुमार यादव से कप्तानी छीनने के साथ उन्हें टीम से भी बाहर कर दिया गया है।

सूर्यकुमार यादव से छीनी कप्तानी साथ में टीम से भी हुए बाहर, अजीत अगरकर ने बताई वजह; जानिए क्या कहा
सूर्यकुमार यादव से छीनी कप्तानी साथ में टीम से भी हुए बाहर, अजीत अगरकर ने बताई वजह; जानिए क्या कहा

Why Suryakumar Yadav sacked as captain? भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 6 जून को आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया। इस घोषणा के साथ ही पिछले कई दिनों से चल रही अटकलों पर भी विराम लग गया। टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव को न सिर्फ कप्तानी से हटाया गया, बल्कि उन्हें टीम में भी जगह नहीं मिली।

चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने स्क्वॉड की घोषणा के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बड़े फैसले के पीछे की वजह भी बताई। उन्होंने साफ किया कि यह फैसला आसान नहीं था, लेकिन टीम के भविष्य और मौजूदा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए चयनकर्ताओं ने यह कदम उठाया। वहीं श्रेयस अय्यर को नया टी20 कप्तान नियुक्त किया गया है।

Suryakumar Yadav का खराब फॉर्म बना सबसे बड़ा कारण

अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सूर्यकुमार यादव को लेकर फैसला लेना चयनकर्ताओं के लिए काफी मुश्किल था। हालांकि उनकी हालिया फॉर्म इस फैसले की सबसे बड़ी वजह रही। सूर्या पिछले कुछ समय से लगातार रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे और आईपीएल 2026 में भी उनका प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा। ऐसे में चयनकर्ताओं ने टीम में बदलाव करने का फैसला लिया और उन्हें कप्तानी के साथसाथ स्क्वॉड से भी बाहर कर दिया।

AJIT AGARKAR REVEALS WHY SURYAKUMAR YADAV WAS REMOVED AS T20I CAPTAIN 👀

Agarkar says the management wanted to move forward and had already informed Surya about the decision.

Was poor form the biggest reason behind the change? 🤔🇮🇳#SuryakumarYadav #AjitAgarkar #TeamIndia pic.twitter.com/uIumlFW3wQ

— Sports Yaari June 6, 2026

Shreyas Iyer पर जताया गया भरोसा

अगरकर ने श्रेयस अय्यर को नया कप्तान बनाए जाने के फैसले का भी खुलासा किया। उन्होंने कहा कि चयनकर्ताओं ने पिछले कुछ वर्षों में श्रेयस की कप्तानी को काफी करीब से देखा है। उन्होंने विभिन्न फ्रेंचाइजी टीमों का सफल नेतृत्व किया है और कप्तान के तौर पर उनका व्यक्तिगत प्रदर्शन भी शानदार रहा है। अगरकर के मुताबिक श्रेयस लंबे समय से नेतृत्व की भूमिका के मजबूत दावेदार थे और इसलिए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भविष्य की योजना को ध्यान में रखकर लिया फैसला

चीफ सेलेक्टर ने यह भी स्पष्ट किया कि चयन समिति सिर्फ मौजूदा सीरीज को नहीं बल्कि अगले दो साल की योजना को ध्यान में रखकर आगे बढ़ रही है। साल 2028 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में अगला टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है। ऐसे में चयनकर्ता अभी से उस टीम की नींव तैयार करना चाहते हैं जो भविष्य में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। इसी रणनीति के तहत कुछ बड़े और कड़े फैसले लिए गए हैं।

नए दौर की शुरुआत, वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका

इस नए स्क्वॉड के साथ भारतीय टी20 टीम में नए युग की शुरुआत होती दिखाई दे रही है। श्रेयस अय्यर को कप्तानी और तिलक वर्मा को उपकप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया में शामिल किया गया है। आईपीएल और अंडर19 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले वैभव को भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जा रहा है और उनके चयन ने क्रिकेट जगत में नई चर्चा छेड़ दी है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply