CricketIndiaTrending

आउट ऑफ रन रटते-रटते ड्रॉप हो गए सूर्यकुमार, अगरकर बोले- टीम के हित में लिया गया फैसला

टी20 वर्ल्ड कप, एशिया कप और एक भी द्विपक्षीय सीरीज न गंवाने के बाद भी किसी खिलाड़ी को कप्तानी से हटाए जाने और टीम से बाहर होने पर सवाल उठ सकता है, लेकिन सूर्यकुमार यादव के मामले में ऐसा नहीं है। 52 मैच में 40 जीत और सिर्फ 8 हार। एक कप्तान के तौर पर इससे बेहतरीन आंकड़े नहीं हो सकते, लेकिन एक बल्लेबाज के तौर पर उनका प्रदर्शन साधारण ही रहा।

आउट ऑफ रन रटते-रटते ड्रॉप हो गए सूर्यकुमार, अगरकर बोले- टीम के हित में लिया गया फैसला
आउट ऑफ रन रटते-रटते ड्रॉप हो गए सूर्यकुमार, अगरकर बोले- टीम के हित में लिया गया फैसला

ने बीते दो साल में 26 के औसत और 147 के स्ट्राइक रेट से 33 पारियों में 702 रन बनाए। इस दौरान वह सिर्फ 4 अर्धशतक लगा पाए। टी20 वर्ल्ड कप से पहले भी उनके फॉर्म पर सवाल थे। हालांकि, टीम के अच्छे प्रदर्शन के देखते हुए भारतीय टीम मैनेजमेंट ने कड़ा फैसला नहीं लिया। इस दौरान जब सूर्यकुमार से उनके फॉर्म पर सवाल होता तो जवाब देते हुए कहते थे कि वह ऑउट ऑफ फॉर्म नहीं आउट ऑफ रन हैं।

टीम हित में फैसला

खामोश बल्ले के साथ सूर्यकुमार यादव कबतक टीम में बने रहते? आईपीएल 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद फैसला ले ही लिया गया। भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने सूर्या को लेकर फैसले को टीम हित में बताया। उनके बाहर होने का कारण बताते हुए फॉर्म का भी जिक्र किया। अगरकर ने कहा कि पिछले दो सत्रों में सूर्यकुमार की लगातार गिरती फॉर्म ने उन्हें टी20 कप्तानी से हटाने के फैसले को प्रभावित किया।

फॉर्म को देखते हुए लिया गया निर्णय

अगरकर ने कहा, ‘सूर्यकुमार के मामले में यह निश्चित रूप से एक कठिन निर्णय था, खासकर तब जब उन्होंने हाल ही में टी20 विश्व कप जीता था। हालांकि, हम अधिकांश विश्व कप के बाद आकलन करते है कि आगे की दिशा क्या होनी चाहिए। यह निर्णय कुछ हद तक उनकी फॉर्म को देखते हुए लिया गया,लेकिन साथ ही भविष्य खासकर अगले विश्व कप तक के समय को ध्यान में रखते हुए हमने लगा यह सही तरीका है। हम मानते है कि श्रेयस एक बेहद योग्य कप्तान हैं।’

सूर्यकुमार को बाहर करने का निर्णय आसान नहीं था

अगरकर ने कहा, ‘इस पर काफी विचारविमर्श हुआ खासकर तब जब किसी खिलाड़ी ने आपको विश्व कप जिताया हो। ऐसे निर्णय लेना आसान नहीं होता, लेकिन मेरा यह भी मानना नहीं है कि किसी स्तर पर हमें इस बदलाव पर विचार करना ही था। अब यह कहना कि आईपीएल फॉर्म ने इसे तय किया मैं पूरी तरह से सहमत नहीं हूं। इस पर पहले से ही चर्चा चल रही थीं।’

भारतीय टीम से बाहर होने पर सूर्यकुमार का आया पहला रिएक्शन

साल की शुरुआत में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीती थी। अगले साइकल के लिए उनकी जगह श्रेयस अय्यर को कप्तान नियुक्त किया गया है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply