अभिनव सुंदर नायक की डायरेक्ट की गई मलयालम फिल्म ‘मॉलीवुड टाइम्स’ सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। नस्लेन स्टारर इस साइकोलॉजिकल डार्क कॉमेडी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर बॉबी देओल की ‘बंदर’ से ज्यादा कलेक्शन किया है। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर भारत में 1.85 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। वहीं, अनुराग कश्यप की हार्डहिटिंग ड्रामा को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ था, लेकिन इसने उम्मीद से भी कम कमाई की और सभी भाषा में सिर्फ 1.27 करोड़ कमाया।

मॉलीवुड टाइम्स ने बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका
फिल्म ‘मॉलीवुड टाइम्स’ को दर्शकों से मिलेजुले रिव्यू मिले हैं। उम्मीद है कि वीकेंड पर इसकी कमाई में अच्छी बढ़ोतरी होगी। अगर वर्डऑफमाउथ का फायदा मिला तो ‘मॉलीवुड टाइम्स’ केरल बॉक्स ऑफिस पर एक नई सफलता की कहानी बन सकती है। मौजूदा रुझानों को देखते हुए, इतना तो साफ है कि फिल्म अपने ओपनिंग वीकेंड में 6 से 8 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई करेगी। ‘मॉलीवुड टाइम्स’ ने 954 शो में दुनिया भर में 2.09 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है।
‘मॉलीवुड टाइम्स’ के आगे फीकी पड़ी ‘बंदर’
अनुराग कश्यप ने पहली बार बॉबी देओल के साथ ‘बंदर’ के लिए हाथ मिलाया है, जो शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई निराशाजनक रही। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिलक के अनुसार फिल्म ने ओपनिंग डे पर 50 लाख रुपये की नेट कमाई की और 1 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई। इसका ग्रॉस कलेक्शन 60 लाख रुपये रहा, जो उम्मीद के मुताबिक नहीं था। दूसरे दिन ‘बंदर’ फिल्म के 1,257 शो थे और इसने 0.77 करोड़ की नेट कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म की कुल ग्रॉस कमाई 1.51 करोड़ हो गई, जो ‘मॉलीवुड टाइम्स’ से काफी कम है।
मॉलीवुड टाइम्स की धांसू कास्ट
इस फिल्म में नस्लेन लीड रोल में हैं और शराफ यू दीन सपोर्टिंग रोल में नजर आएंगे। इनके अलावा संगीत प्रताप, अल्ताफ सलीम, रोशन शनावास, प्रशांत अलेक्जेंडर और राजेश माधवन भी हैं। बेसिल जोसेफ और विनीत श्रीनिवासन का कैमियो रोल है।
ये भी पढे़ं



