India

बिगड़ा रसोई का बजट! घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपए हुआ महंगा, आज से नई कीमतें हुईं लागू

देश में रसोई गैस की कीमत में 29 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई है. वैश्विक ऊर्जा बाजार में वृद्धि के चलते सरकारी ईंधन खुदरा विक्रेताओं को लगातार चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते तीन महीनों में यह दूसरी बढ़ोतरी की गई है. उद्योग सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत आज से 913 रुपए से बढ़कर 942 रुपए हो जाएगी.

बिगड़ा रसोई का बजट! घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपए हुआ महंगा, आज से नई कीमतें हुईं लागू
बिगड़ा रसोई का बजट! घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपए हुआ महंगा, आज से नई कीमतें हुईं लागू

पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने और अंतरराष्ट्रीय ईंधन कीमतों में वृद्धि होने के बाद सात मार्च को की गई 60 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी के बाद यह दूसरी बार वृद्धि की गई है. सूत्रों के अनुसार, नवीनतम संशोधन से पहले सरकारी तेल विपणन कंपनियों को बेचे गए प्रत्येक एलपीजी सिलेंडर पर लगभग 703 रुपए का नुकसान हो रहा था.

The price of a 14.2kg domestic LPG cylinder has been increased by Rs 29. In Delhi, 14.2Kg Domestic LPG Cylinder prices increased from Rs 913 to Rs 942. New rate will be effective from June 7.

— ANI June 6, 2026

इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply