BollywoodIndiaTrending

PEDDI में अश्लील कैमरा एंगल से परेशान थीं जाह्नवी कपूर? कॉन्ट्रोवर्शियल शॉट्स पर उठाई थी आवाज, लीक हुई चैट!

राम चरण की नई स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘पेद्दी’ रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुकी है। फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर भी लीड रोल में हैं, लेकिन उनके किरदार को फिल्म में जिस तरह से पेश किया गया है, उसे लेकर सवाल उठ रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि ‘पेद्दी’ में जाह्नवी को किसी प्रॉप की तरह इस्तेमाल किया गया है। फिल्म में जाह्नवी के सीन्स को लेकर मची खलबली के बीच फिल्म के डायरेक्टर बुची बाबू सना ने माफी मांगी है। अब सोशल मीडिया पर जाह्नवी की लीक चैट वायरल हो रही है, जिसमें वह बोल्ड सीन्स को लेकर बात कर रही हैं।

PEDDI में अश्लील कैमरा एंगल से परेशान थीं जाह्नवी कपूर? कॉन्ट्रोवर्शियल शॉट्स पर उठाई थी आवाज, लीक हुई चैट!
PEDDI में अश्लील कैमरा एंगल से परेशान थीं जाह्नवी कपूर? कॉन्ट्रोवर्शियल शॉट्स पर उठाई थी आवाज, लीक हुई चैट!

जाह्नवी कपूर की लीक चैट वायरल!

सोशल मीडिया पर कुछ चैट्स वायरल हो रही हैं, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि ये चैट जाह्नवी और उनके डायरेक्टर के बीच की है। हालांकि, सत्य रिपोर्ट इस वायरल चैट की पुष्टि नहीं करता है। मगर जाह्नवी के फैन क्लब्स का दावा है कि ये वायरल चैट जाह्नवी और उनकी दोस्त के बीच की है। वायरल हो रही चैट से एक बात साफ है कि वह ‘पेद्दी’ में हाइपर सेक्शुअल सीन के साथ कम्फर्टेबल नहीं थीं। डायरेक्टर जिस तरह उनके सीन शूट कर रहे थे, वह उससे खुश नहीं थीं। उन्होंने अपनी दोस्त से इसके बारे में बात की थी और साउथ में काम करने का अपना अनुभव शेयर किया था।

‘पेद्दी’ की शूटिंग में असहज थीं जाह्नवी!

वायरल हो रही चैट में लिखा है कि किस तरह उन्होंने पेद्दी के मेकर्स से साफ कह दिया था कि वह कमर और ब्रेस्ट के कोई शॉट नहीं होंगे और राम चरण ने भी उनका सपोर्ट किया था। वायरल चैट के अनुसार, जाह्नवी ने कहा कि जब उन्होंने ब्रेस्ट और कमर वाले सीन के लिए इनकार कर दिया तो मेकर्स नाराज हो गए थे। लेकिन, राम चरण ने भी इन सीन्स को लेकर नाराजगी जताई और साफ तौर पर कह दिया कि इस तरह के एंगल्स से सीन शूट न किए जाएं।

परेशान थीं जाह्नवी

एक अन्य कथित चैट के अनुसार, जाह्नवी ने इस तरह के अश्लील कैमरा एंगल्स को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने इस तरह के सीन्स को लेकर चिंता जाहिर करते हुए लिखा था  ‘आपको अंदाजा भी नहीं है कि मैं किस मुश्किल से गुजर रही हूं। लगातार उन्हें समझाने की कोशिश कर रही हूं।’ वहीं इसमें पेरेंट्स की उपस्थिति का जिक्र भी किया गया है, जाह्नवी कथित तौर पर श्रीलीला का जिक्र करती हैं और बताती हैं कि कैसे अगर उनके पिता, प्रोड्यूसर बोनी कपूर उनकी तरफ से दखल देतीं तो कंडीशन खराब हो सकती थी।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply