IndiaTrending

गाड़ी पर धूल पड़ी तो खान सर ने रौशन आनंद पर कराई थी FIR, दोनों के बीच पुरानी अदावत

पटनाः खान सर और रौशन आनंद सर के बीच चल रहा विवाद बिहार ही नहीं देश भर में चर्चा के केंद्र में है. इस बीच ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद का कुछ दिन पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिससे यह पता चल रहा है कि इन दोनों के बीच की यह अदावत कोई नई नहीं, बल्कि काफी पुरानी है. रौशन आनंद का दावा है कि साल 2018 में भी खान सर ने उनके पर मामूली बात को लेकर एफआईआर दर्ज करा दी थी.

गाड़ी पर धूल पड़ी तो खान सर ने रौशन आनंद पर कराई थी FIR, दोनों के बीच पुरानी अदावत
गाड़ी पर धूल पड़ी तो खान सर ने रौशन आनंद पर कराई थी FIR, दोनों के बीच पुरानी अदावत

खान सर की गाड़ी पर पड़ गई थी धूल
दरअसल, इंडिया टुडे ग्रुप से बातचीत में रौशन आनंद साल 2018 के एक वाक्या का जिक्र कर रहे हैं. जिसमें बता रहे हैं कि वे अपनी कोचिंग स्थित क्लास रूम में गर्मी से बचाव के लिए एग्जॉस्ट फैन लगवा रहे हैं. मिस्त्री छेनीहथौड़ी से दीवाल में छेद कर रहा था. इसी दौरान कंक्रिट और धूल उड़कर कैंपस में कोचिंग के नीचे खड़ी खान सर की गाड़ी पर पड़ गई. जिसे लेकर खान सर ने बवाल करा दिया था. खान सर के इशारे पर उनके स्टॉप ज्ञान बिंदु के ऑफिस में धुस गए और बदतमीजी करने लगे.

रौशन सर पर दर्ज करा दी FIR
रौशन आनंद ने कहा कि हम किसी को छेड़ते नहीं हैं और यदि कोई हमें छेड़ दे तो उसे छोड़ते भी नहीं है. प्रतिक्रिया में उनकी कोचिंग के स्टॉप भी खान ग्लोबल स्टडी सेंटर पहुंच गए. इस घटना को लेकर भी खान ने उनके ऊपर एफआईआर किया था. जिसमें कई धाराएं लगा दी गईं थी. बता दें कि पटना के मुसल्लमपुर हाट स्थित किसान कोल्ड स्टोर कैंपस में खान सर और रौशन आनंद की कोचिंग चलती है. दोनों अलगबगल ही स्थित हैं. यह वीडियो पिछले माह यानि मई 2026 की बताई जा रही है.

दोस्त कैसे बने दुश्मन?
बता दें कि पहले खान सर और रौशन आनंद सर साथ ही पढ़ाते हैं. तब भी पटना के कोल्ड स्टोरेज में ही कोचिंग थी. बात में दोनों के बीच अनबन हुआ और रौशन सर ने कई कोचिंग खोल ली. जिसके बाद से यह झगड़ा बढ़ता ही जा रहा है. दोनों के स्टॉफों के बीच कई बार गर्मागर्मी हो चुकी है. अब लोग चर्चा करने लगे हैं कि किसी वक्त साथ रहने वाले दोस्त आखिर क्यों एक दूसरे को फुटी आंख नहीं सुहा रहे हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply