India

आज होगी इंडिया गठबंधन की बैठक, 23 दल होंगे शामिल, मोदी सरकार को घेरने की तैयारी

देश में बदलते राजनीतिक हालात पर मंथन के लिए इंडिया गठबंधन की बैठक कल दिल्ली में स्थित संविधान क्लब में होगी. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इंडिया गठबंधन की इस बैठक में 23 दलों के शामिल होने का दावा किया है. हालांकि कल की बैठक में टीवीके शामिल नहीं होगी. तमिलनाडु में 5 विधायकों वाली कांग्रेस को राज्यसभा सीट देकर उसने अपना रूख ज़ाहिर कर दिया है. अब इस बैठक में टीवीके को शामिल करने का प्रस्ताव जाएगी, जिसके बाद इंडिया गठबंधन फैसला करेगा.

आज होगी इंडिया गठबंधन की बैठक, 23 दल होंगे शामिल, मोदी सरकार को घेरने की तैयारी
आज होगी इंडिया गठबंधन की बैठक, 23 दल होंगे शामिल, मोदी सरकार को घेरने की तैयारी

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि कुछ राजनीतिक दलों ने अपनेअपने कारणों से इस विशेष बैठक में शामिल होने में असमर्थता जताई है. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 23 राजनीतिक दलों ने 8 जून को दोपहर 12 बजे नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में होने वाली बैठक में भाग लेने की पुष्टि की है.

कुछ दलों ने बैठक में शामिल में जताई असमर्थता

वहीं जयराम रमेश की पोस्ट को टैग करते हुए तृणमूल कांग्रेस सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने कहा, एक साझा मकसद और स्पष्ट इरादे से बैठक हो रही है. इंडिया एकजुट है. कई पार्टियां सौहार्द की भावना से इस बैठक के लिए उत्सुक हैं. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि कुछ दलों ने अपनेअपने कारणों से इस विशेष बैठक में शामिल होने में असमर्थता जताई है, लेकिन उन्होंने मोदी सरकार की नीतियों और कार्यों का कड़ा विरोध भी व्यक्त किया है.

संविधान पर लगातार आघात कर रही सरकार

रमेश ने कहा कि सरकार करोड़ों भारतीयों के मतदान के अधिकार को कमजोर कर रही है, संविधान पर लगातार आघात कर रही है, जांच एजेंसियों के जरिए विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही है, करोड़ों लोगों की आजीविका को नुकसान पहुंचा रही है, लगातार बढ़ती महंगाई से परिवारों का बजट बिगाड़ रही है, लाखों युवाओं की उम्मीदों और आकांक्षाओं को तोड़ रही है, निवेश के माहौल को प्रभावित कर रही है और अपनी विदेश नीति के जरिए राष्ट्रीय हितों से समझौता कर रही है.

उन्होंने कहा कि भारत की तरह ही इंडिया गठबंधन अपनी विविधता के बावजूद एकजुट है. इंडिया गठबंधन 2029 के लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए अपनी आगामी रणनीति और भविष्य की कार्ययोजना पर विचारविमर्श करने वाला है. बैठक में राष्ट्रीय मुद्दों पर पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को घेरने के लिए साझा रणनीति तैयार करने पर भी चर्चा की जाएगी.

इंडिया ब्लॉक के 23 दल

  • कांग्रेस
  • समाजवादी पार्टी
  • राष्ट्रीय जनता दल
  • तृणमूल कांग्रेस
  • नेशनल कॉन्फ्रेंस
  • पीडीपी
  • जेएमएम
  • शिवसेना यूबीटी
  • एनसीपीएसपी
  • सीपीएम
  • सीपीआई
  • आरएसपी
  • फारवर्ड ब्लॉक
  • मुस्लिम लीग
  • वीसीके
  • भाकपा माले
  • एमडीएमके
  • आरएलपी हनुमान बेनीवाल
  • केरल कांग्रेस
  • वीआईपी पार्टी मुकेश शाहनी
  • केरल कांग्रेस मणि
  • बाप
  • लोकदल सुनील सिंह

गठबंधन के कुछ घटक दलों के बीच तनाव

यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब गठबंधन के कुछ घटक दलों के बीच संबंधों में तनाव देखा जा रहा है. द्रविड मुनेत्र कषगम ने तमिलनाडु में कांग्रेस पर विश्वासघात का आरोप लगाते हुए बैठक से दूरी बनाने का फैसला किया है. वहीं मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं द्वारा केरल में वाम दलों पर बीजेपी के साथ मिलीभगत का आरोप लगाए जाने पर नाराजगी जताई है.

वामपंथी दल और बीजेपी के बीच राजनीतिक मिलीभगत

सूत्रों के अनुसार, माकपा महासचिव एमए बेबी ने हाल में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की उन टिप्पणियों पर स्पष्टीकरण मांगा है, जिनमें केरल में वामपंथी दल और बीजेपी के बीच राजनीतिक मिलीभगत का जिक्र किया गया था. यह बैठक हाल में हुए विधानसभा चुनावों की पृष्ठभूमि में भी हो रही है, जिनमें टीएमसी को पश्चिम बंगाल और डीएमके को तमिलनाडु में सत्ता से बाहर होना पड़ा.

कई राज्यों में बदले राजनीतिक समीकरण

खासकर हालिया विधानसभा चुनावों और कई राज्यों में बदलते राजनीतिक समीकरणों के बीच इस बैठक को विपक्षी दलों के बीच समन्वय और सहयोग को और मजबूत करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है. आम आदमी पार्टी ने सार्वजनिक रूप से खुद को इस गठबंधन से अलग कर लिया है, जबकि डीएमके ने इस हफ्ते बैठक के बहिष्कार का फैसला घोषित किया है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply