India

BJP ने MP-कर्नाटक के लिए घोषित किए राज्यसभा उम्मीदवार, MLC कैंडिडेट का नाम भी तय

भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश की राज्यसभा की तीन सीटों पर होने वाले चुनाव के मद्देनजर दो उम्मीदवारों की घोषणा के बाद रविवार को तीसरी सीट पर भी उम्मीदवार उतारने की घोषणा कर दी. पार्टी ने इस तीसरी सीट पर कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन के खिलाफ राज्य के मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश केवट को उम्मीदवार घोषित किया है. इस घोषणा के साथ ही तीसरी सीट पर जीत के लिए दोनों दलों में मुकाबला होना सुनिश्चित है. वहीं कर्नाटक से डॉ. एम. नागराज को पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है.

BJP ने MP-कर्नाटक के लिए घोषित किए राज्यसभा उम्मीदवार, MLC कैंडिडेट का नाम भी तय
BJP ने MP-कर्नाटक के लिए घोषित किए राज्यसभा उम्मीदवार, MLC कैंडिडेट का नाम भी तय

राज्यसभा चुनाव के साथसाथ बीजेपी ने कर्नाटक एमएलसी चुनाव 2026 के लिए भी अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने लिंगराज पाटील और रघु कौटिल्य को विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है. दोनों नेताओं को लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने के कारण महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है.

The Central Election Committee of the Bharatiya Janata Party announces the names of candidates for the biennial Rajya Sabha elections in Karnataka and Madhya Pradesh, and the biennial Legislative Council election in Karnataka 2026 pic.twitter.com/FxtqKWprnh

— ANI June 7, 2026

मुख्यमंत्री आवास पर बीजेपी नेताओं ने की बैठक

दरअसल बीजेपी के तीसरे उम्मीदवार के नाम की घोषणा से पहले भोपाल में मुख्यमंत्री आवास पर पार्टी नेताओं ने एक बैठक कर स्थिति की समीक्षा की. पार्टी सूत्रों ने बताया कि इसी बैठक में तीसरे उम्मीदवार के रूप में महेश केवट को मैदान में उतारने की सहमति बनी, जिसके बाद केंद्रीय नेतृत्व ने इसे हरी झंडी दिखाई.

महेश केवट के नाम का ऐलान

बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार रात तीसरे उम्मीदवार के रूप में महेश केवट के नाम की घोषणा की. इससे पहले शनिवार को बीजेपी प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया था. कांग्रेस की ओर से राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन आज अपना नामांकन दाखिल करेंगी. शनिवार को भोपाल में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई थी, जिसके बाद कांग्रेस नेताओं ने एकजुटता का दावा करते हुए मीनाक्षी नटराजन को जीत का दंभ भरा था.

बीजेपी के 164 और कांग्रेस के 64 विधायक

वर्तमान में मध्यप्रदेश की कुल 230 सदस्यीय विधानसभा में प्रभावी वोटों की संख्या 228 है. इसमें बीजेपी के 164 और कांग्रेस के 64 विधायक हैं. बीना से विधायक निर्मला सप्रे के मतदान को लेकर स्थिति स्पष्ट ना होने और उनका झुकाव बीजेपी की तरफ होने तथा विजयपुर से विधायक मुकेश मल्होत्रा के मतदान पर लगी रोक जैसी तकनीकी वजहों से कांग्रेस का प्रभावी आंकड़ा 62 पर सिमट गया है.

बीजेपी को 116 वोट की जरूरत

राज्यसभा की तीन सीटों पर प्रत्येक उम्मीदवार को जीत के लिए 58 वोटों की जरूरत है. इस हिसाब से दो सीटें जीतने के लिए बीजेपी को 116 वोट की जरूरत है. कुल 164 में से 116 वोट देने के बाद बीजेपी के पास 48 वोट बचेंगे. तीसरी सीट जीतने के लिए उसे 58 वोट चाहिए यानी बीजेपी को 10 अतिरिक्त वोटों की जरूरत है. कांग्रेस के पास जीत के लिए आवश्यक आंकड़े हैं, लेकिन बीजेपी की ओर से तीसरे उम्मीदवार की घोषणा से उसकी चिंता बढ़ा दी है और नटराजन की जीत की राह मुश्किल कर दी है. मध्यप्रदेश की राज्यसभा की तीन सीटों के लिए 18 जून को मतदान होगा.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply