BusinessIndiaTrending

भारत में 40 रुपये किलो मिलने वाली भिंडी अमेरिका में 7 हजार में बिक रही! ऐसे कमाया जा रहा है मोटा मुनाफा

भारतीय रसोई की सबसे आम और सस्ती सब्जियों में से एक भिंडी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. वजह इसका स्वाद नहीं, बल्कि सात समंदर पार इसकी आसमान छूती कीमत है. जिस भिंडी को भारतीय बाजारों में 4050 रुपये प्रति किलो के भाव पर खरीदा जाता है, वही सब्जी अमेरिका के एक सुपरमार्केट में 7,250 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है. इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर आशीष आहूजा ने हाल ही में एक वीडियो साझा किया, जिसने विदेशी बाजारों में भारतीय सब्जियों की रीब्रांडिंग तथा उनकी चौंकाने वाली कीमतों की पोल खोल दी है. इस वीडियो में 85 ग्राम क्रिस्पीफ्राइड भिंडी का पैकेट 6.5 डॉलर में बिकता नजर आ रहा है.

भारत में 40 रुपये किलो मिलने वाली भिंडी अमेरिका में 7 हजार में बिक रही! ऐसे कमाया जा रहा है मोटा मुनाफा
भारत में 40 रुपये किलो मिलने वाली भिंडी अमेरिका में 7 हजार में बिक रही! ऐसे कमाया जा रहा है मोटा मुनाफा

लजीज स्नैक में बदल गई आम सब्जी

भारत में भिंडी को एक साधारण रोजमर्रा की सब्जी माना जाता है. मध्यमवर्गीय परिवारों की थाली का यह नियमित हिस्सा है. लेकिन अमेरिकी बाजार में इसे एक बिल्कुल नए स्वरूप में पेश किया जा रहा है. आशीष आहूजा जब एक अमेरिकी सुपरमार्केट पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर हैरान रह गए. शेल्फ पर कच्ची सब्जी के बजाय मसालेदार, क्रिस्पी तथा बेक की हुई भिंडी पैकेट में बंद थी. इस छोटे से 85 ग्राम के पैकेट की कीमत 6.5 डॉलर रखी गई थी. यानी एक किलो भिंडी का यह स्नैक खरीदता है, तो उसे 7,250 रुपये खर्च करने होंगे. यह कीमत भारत में मिलने वाली ताजी भिंडी के मुकाबले कई सौ गुना अधिक है.

चिप्स के पैकेट से भारी कीमत

सुपरमार्केट में बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लोकप्रिय स्नैक्स भी मौजूद थे. उदाहरण के लिए, लेस चिप्स का एक पैकेट महज 2.50 डॉलर में उपलब्ध था. इसकी तुलना में भिंडी का यह पैकेट दोगुने से भी अधिक कीमत पर बेचा जा रहा है. आशीष आहूजा ने इस भारी कीमत पर तंज कसते हुए इसे भिंडी का ‘पर्सनैलिटी टैक्स’ करार दिया. उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, भिंडी को खुद भी नहीं पता होगा कि वह इस मुकाम तक पहुंच सकती है.

विदेशी बाजार में प्रीमियम उत्पाद का टैग

आखिर एक आम सब्जी इतनी महंगी कैसे हो गई? इसका सीधा जवाब उत्पाद की पैकेजिंग तथा उसकी मार्केटिंग में छिपा है. अमेरिका में इस भिंडी को केवल एक सब्जी की तरह नहीं, बल्कि एक ‘हेल्दी स्नैक’ के रूप में बाजार में उतारा गया है. इसे तलकर, बेक करके, खास मसालों के साथ तैयार किया जाता है, जिससे इसकी शेल्फ लाइफ के साथसाथ बाजार में मांग दोनों बढ़ जाती हैं. स्वास्थ्य के प्रति जागरूक अमेरिकी ग्राहकों को लक्षित करते हुए इसे एक प्रीमियम उत्पाद का दर्जा दिया गया है. यही कारण है कि आम भारतीय घरों में सस्ती बिकने वाली चीजें अमेरिका में प्रीमियम दाम वसूल रही हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply