CrimeIndiaTrending

बहला फुसलाकर ले गई सहेली, गाड़ी में नशीली दवा देकर किया बेहोश, फिर होटल के कमरे में दरिंदों ने छात्रा के साथ किया गैंगरेप

बहला फुसलाकर ले गई सहेली, गाड़ी में नशीली दवा देकर किया बेहोश, फिर होटल के कमरे में दरिंदों ने छात्रा के साथ किया गैंगरेप

पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर में 14 साल की स्कूली छात्रा के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है. जिसमें पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

 पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां दुर्गापुर में 14 साल की स्कूली छात्रा के साथ गैंगरेप का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को उसी की सहेली ने अपराधियों के हवाले कर दिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जिसमें महिला मास्टरमाइंड और एक होटल मैनेजर भी शामिल है. इसके अलावा, एक आरोपी अभी भी फरार चल रहा है.

पीड़िता के पिता द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे बुदबुद इलाके की सिमरन तमांग उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गई थी. पिता ने आरोप लगाया कि नाबालिक लड़की को एक चार पहिया वाहन के अंदर लड़की को जबरन नशीली दवा मिलाई हुई शराब पिलाई गई. जब लड़की बेहोश हो गई तो उसे दुर्गापुर के सिटी सेंटर इलाके में कवि गुरु स्थित एक होटल में ले जाया गया. जहां राज मल्लिक, शेख अजारुद्दीन और उनके साथियों ने बेहोश लड़की के साथ गैंगरेप किया.

बेसुध हालत में लड़की को छोड़कर आरोपी हुए फरार

बताया जा रहा है कि अपराध करने के बाद आरोपियों ने लड़की को बुदबुद बाईपास के पास बेसुध और असहाय हालत में छोड़कर फरार हो गए. शनिवार रात करीब 10:30 बजे एक ई-रिक्शा ड्राइवर ने लड़की को इस हालत में देखा और सुरक्षित घर पहुंचाया. इस भयानक साजिश का पता चलने पर परिवार ने तुरंत पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

पीड़िता के पिता ने क्या कहा?

इस पूरे मामले पर पीड़िता के पिता का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने कहा कि सिमरन तमांग मेरी बेटी को घर से बहला-फुसलाकर ले गई. उसे नशीली देवा देकर बेहोश कर दिया गया और राज मल्लिक, शेख अजारुद्दीन और एसके दास ने उसके साथ गैंगरेप किया. इसके अलावा, उन्होंने कहा कि मेरी बेटी अभी अस्पताल में है. मैं मुख्यमंत्री से अपील करता हूं कि इन दोषियों को कड़ी से कड़ी सजी दी जाए और उन्हें मृत्युदंड (फांसी) की सजा दिया जाए

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply