
: चेन्नई पुलिस ने पति की हत्या में पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उन्होंने अवैध संबंधों के चलते हत्या की बात कबूली.
चेन्नई के पेरंबूर रेलवे स्टेशन पर पिछले दिनों सूटकेस में मिले शव के टुकड़ों का मामला सुलझाते हुए स्थानीय पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. इस मामले में पुलिस ने जान गंवाने वाले शख्स की पत्नी उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, असम के रहने वाले आमिर अली की हत्या इसलिए की गई, क्योंकि उसकी पत्नी के अवैध संबंध प्रेमी रसम अली के साथ थे. इसका पता पति आमिर अली को चला तो उसने विरोध किया. इस पर कुछ दिन शांत रहने के बाद प्रेमी रसम अली ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका के साथ प्लान बनाया और आमिर अली की हत्या कर दी. इसके बाद महिला और उसके प्रेमी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए हत्या के बाद शव के टुकड़े कर अलग-अलग जगहों पर फेंक दिए थे.
यहां पर बता दें कि शुक्रवार (05 जून, 2026) को चेन्नई के पेरंबूर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 की सीढ़ियों के पास एक पुरुष का शव मिला था. यह शव सूटकेस में था और क्षत-विक्षत स्थिति में था. ऐसे में शव की पहचान करना ही पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी. इस ब्लाइंड केस की जांच शुरू की तो शुरुआती दौर में बहुत मुश्किलें आईं. कड़ी मशक्कत के बाद मृतक की पहचान असम के आमिर अली के रूप में हुई. इसके बाद कॉल डिटल और अन्य सबूतों से पता चला है कि उसकी पत्नी का अपने एक दोस्त रसम अली के साथ चक्कर चल रहा था और पति इसमें बाधा बन रहा था. इसके बाद दोनों ने मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया था.
अलग-अलग जगहों पर क्यों फेंके शव
पूछताछ में रसम अली और उसकी शादीशुदा प्रेमिका ने खुलासा किया कि उन्होंने शव की पहचान छिपाने के लिए पहले तो आमिर अली की हत्या की फिर इसके बाद उसके शरीर के अंगों को अलग कर दिया. इसके बाद उन्हें अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया.
कैसे हुआ गैरमर्द से इश्क
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि पति की हत्या की आरोपी महिला पूर्वोत्तर राज्यों और बांग्लादेश से चेन्नई के निजी अस्पतालों से जुड़ी थी. वह इन अस्पतालों में आने वाले मरीजों और उनके रिश्तेदारों के लिए ठहरने का काम करती थी. इसी दौरान वह आमिर अली के दोस्त रसम अली करीब आ गई. कुछ समय बाद ही दोनों के अवैध रिश्ते बन गए. प्रेमिका और रसम अली दोनों ने ही तय कर लिया था कि रिश्तों में बाधा बन रहे आमिर अली रास्ता से हटा देंग. दोनों ने मिलकर आमिर को शराब पिलाई. आमिर अली नशे में धुत हुआ तो दोनों ने मिलकर उसकी जान ले ली.



