BollywoodIndiaTrending

‘ट्रंप को देखकर लगता था क्या भैंसा जैसा आदमी है’, शेखर सुमन ने अपने शो में उड़ाया अमेरिकी राष्ट्रपति का मजाक, बोले- बकरीद पर हलाल…

सोशल मीडिया पर आए दिन शेखर सुमन के शो ‘शेखर टुनाइट’ की क्लिप वायरल होती रहती हैं, जिसमें वह अलगअलग मुद्दों और लोगों का जिक्र करते हैं। अब हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है। इसमें अभिनेता ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मजाक उड़ाते हुए उन पर निशाना साधा है। सिर्फ इतना ही नहीं, इसके अलावा उन्होंने वेनेजुएला में घुसकर वहां के प्रेसिडेंट को उठाने का भी जिक्र किया है।

‘ट्रंप को देखकर लगता था क्या भैंसा जैसा आदमी है’, शेखर सुमन ने अपने शो में उड़ाया अमेरिकी राष्ट्रपति का मजाक, बोले- बकरीद पर हलाल…
‘ट्रंप को देखकर लगता था क्या भैंसा जैसा आदमी है’, शेखर सुमन ने अपने शो में उड़ाया अमेरिकी राष्ट्रपति का मजाक, बोले- बकरीद पर हलाल…

वायरल भैंसे से की ट्रंप की तुलना

लगभग 50 सेकंड के एक वीडियो में शेखर सुमन ने कहा, “बांग्लादेश में ट्रंप जैसा दिखने वाला एक भैंसा चर्चा में है, जिसको वहां की सरकार ने बकरीद पर हलाल होने से बचा लिया। वो तो ठीक है, लेकिन उस भैंसे का क्या करें… जो वहां इतने लोगों का हलाल कर रहा। देखा जाए तो दुनिया में लाखों भैंसे होंगे, लेकिन बचाया उसको गया जो पावरफुल दिखता था।

यानी इंसान हो या जानवर, सिस्टम हमेशा पावरफुल लोगों के आगे ही घुटने टेकता है। पहले ट्रंप को देखकर लगता था क्या भैंसा जैसा आदमी है। अब भैंसा को देखकर लगता है क्या ट्रंप जैसा भैंसा है।”

शेखर सुमन का एक और क्लिप वायरल

इसके अलावा शेखर ने एक वीडियो में कहा, “बताइए हम विजय माल्या, ललित मोदी, नीरव मोदी, मेहुल चोकसी को नहीं ला पाए और वो वेनेजुएला में घुसकर वहां के प्रेसिडेंट को उठा लाया। वैसे उठा लाया, यहां तक तो ठीक है लेकिन उसका तेल भी निकाल लिया। यहां तक भी ठीक है, लेकिन हमसे कह रहा है कि वेनेजुएला का तेल खरीदो, रशिया से खरीदोगे तो टैरिफ लगा दूंगा।

वैसे मुझे एक बात समझ नहीं आती कि चाहे रशिया हो या वेनेजुएला, हम किसी से तेल क्यों खरीदें? भाई हमारे यहां बेरोजगारी और महंगाई के बोझ से दबकर, जो करोड़ों लोगों का तेल निकल रहा है, वो कहां जा रहा है। वो कब काम में आएगा, कोई बता सकता है?”

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply