कई बार घर में बच्चे कुछ अच्छा खाने की जिद्द करते हैं या फिर अचानक मेहमान घर में आ जाते हैं, लेकिन घर में ज्यादा सामान नहीं होता है। ऐसे में अगर आपके घर पर सूजी रखी है तो आप उससे भी 10 मजेदार स्वादिष्ट चीजें बना सकती हैं। यह न केवल कम समय में बन जाएंगे बल्कि इन्हें तैयार करने में बहुत ज्यादा सामानों की जरूरत नहीं पडे़गी।

सूजी से आप अलगअलग नाश्ते तैयार कर सकते हैं। ज्यादातर सूजी क रेसिपी तवे, स्टीमर या अप्पे पैन में कम तेल के साथ बनाई जा सकती हैं, जिससे ये रोजाना के नाश्ते के लिए अच्छे विकल्प बन जाती हैं। इतना ही नहीं अगर बच्चे सब्जियां खाने से कतराते हैं तो सूजी के चीले, उत्तपम या अप्पे में गाजर, शिमला मिर्च, मटर जैसी सब्जियां आसानी से मिलाई जा सकती हैं। आइए जानें इससे आप क्याक्या बना सकते हैं।
सूजी चीला
आप सूजी में झटपट चीला बना सकते हैं। सूजी में दही और पानी मिलाकर घोलकर इसका बैटर तैयार करें। फिर इसमें पसंद मुताबिक बारीक कटी सब्जियां डालें। इसके बाद तवे पर चीले को सेंक लें।
वेजिटेबल इडली
सूजी से आप वेजिटेबल इडली बना सकती हैं। इसके लिए आपको करना बस यह है कि सूजी में दही और थोड़ा ईनो मिलाकर बैटर बनाएं। इसे सांचे में डालकर स्टीम करें। इसे आप चटनी के साथ सर्व कर सकती है।
सूजी ढोकला
बेसन का ढोकला तो कई बार आपने खाया होगा लेकिन आप सूजी में दही मिलाकर उससे भी ढोकला तैयार कर सकते हैं। स्टीम करने के बाद राई और करी पत्ते का तड़का लगाएं।
सूजी उत्तपम
उत्पम नाश्ते के लिए काफी हेल्दी विकल्प है। घर में अगर ऐसे लोग आए हैं जो डाइट को लेकर सजग रहते हैं तो आप उन्हें यह सर्व कर सकती हैं। इसके लिए सूजी के बैटर पर प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च डालकर तवे पर पकाएं।
सूजी अप्पे
बच्चे कुछ स्पेशल खाने की डिमांड कर रहे हैं तो आप उनके लिए सूजी के अप्पे बना सकते हैं। सूजी और दही के घोल में सब्जियां मिलाएं और अप्पे पैन में पकाएं।
सूजी टोस्ट
यह भी काफी अलग बेकफ्रास्ट ऑप्शन है। इसे बच्चे से लेकर घर के बाकी सदस्य भी चाव से खाना पसंद करेंगे। सूजी, दही और सब्जियों का मिश्रण ब्रेड पर लगाकर तवे पर सेंक लें।
सूजी पैनकेक
सूजी के पैनकेक बनाने के लिए सबसे पहले घोल में कद्दूकस की हुई गाजर और शिमला मिर्च मिलाएं। फिर इससे छोटे पैनकेक तैयार करें। यह बच्चों को पसंद आएंगे।
सूजी कटलेट
आप उबले आलू में सब्जियां और सूजी मिलाकर टिक्की बनाएं और हल्का सेंक लें। यह कटलेट आप मेहमानों को सर्व कर सकते हैं। यह झटपट बन जाते हैं और स्वादिष्ट लगते हैं।
सूजी पोहा स्टाइल नाश्ता
भुनी हुई सूजी में मूंगफली, करी पत्ता और सब्जियां डालकर पोहा जैसा हल्का नाश्ता तैयार करें। यह साधारण पोहा से खाने में काफी अलग लगेगा। आप इसे चाय के साथ सर्व करें।
वेजिटेबल उपमा
यह तो सबसे लास्ट ऑप्शन है ही आपको पास। सूजी को हल्का भून लें। प्याज, गाजर, मटर और टमाटर भूनकर उसमें सूजी और पानी डालें। कुछ मिनट में उपमा तैयार हो जाएगा।



