IndiaTrendingUttar Pradesh

शादीशुदा मर्द के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप… 6 साल बाद ऐसा क्या हुआ? प्रेमिका ने जहर खाकर दे दी जान

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद से महिला की मौत का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां थाना मझोला इलाके के नया मुरादाबाद में एक शादीशुदा व्यक्ति के साथ पिछले पांचछह साल से लिवइन रिलेशनशिप में रह रही युवती ने पार्टनर की बेरुखी और प्रताड़ना से तंग आकर आत्मघाती कदम उठा लिया. मृतका मानसी ने सोमवार दोपहर थाना मझोला परिसर में स्थित मिशन शक्ति केंद्र पहुंचकर पुलिसकर्मियों को बताया कि उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है.

शादीशुदा मर्द के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप… 6 साल बाद ऐसा क्या हुआ? प्रेमिका ने जहर खाकर दे दी जान
शादीशुदा मर्द के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप… 6 साल बाद ऐसा क्या हुआ? प्रेमिका ने जहर खाकर दे दी जान

युवती की हालत बिगड़ती देख मझोला थाने में हड़कंप मच गया. मिशन शक्ति केंद्र की प्रभारी ने तत्परता दिखाते हुए सहयोगियों की मदद से उसे तुरंत नजदीकी साईं अस्पताल में भर्ती कराया. दुर्भाग्यवश, उपचार के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया. इस दर्दनाक घटना ने पूरे जनपद को झकझोर कर रख दिया है. पुलिस ने मृतका के पिता छोटे लाल की तहरीर के आधार पर आरोपी प्रेमी प्रभात सक्सेना के खिलाफ शादी का झांसा देकर प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. कार्रवाई करते हुए मझोला थाना पुलिस ने नामजद आरोपी प्रभात सक्सेना को हिरासत में लेकर जेल भेजने की वैधानिक प्रक्रिया पूरी की है. पुलिस मामले के हर पहलू की बेहद बारीकी और गंभीरता से जांच कर रही है.

परिजनों की शिकायत में लगे गंभीर आरोप

मृतका के पिता छोटे लाल, जो मुरादाबाद जनपद के पाकबड़ा थाना इलाके के ग्राम नानकबाड़ी के निवासी हैं, उन्होंने पुलिस को दी गई अपनी लिखित शिकायत में बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. पिता की शिकायत के अनुसार, उनकी बड़ी बेटी मानसी करीब 56 साल पहले घर से चली गई थी. वह सिविल लाइन्स इलाके के हिमगिरी कॉलोनी निवासी प्रभात सक्सेना के साथ नया मुरादाबाद के सेक्टर 10 में किराए का मकान लेकर रह रही थी.

प्रभात पहले से ही शादीशुदा था और उसके बच्चे भी हैं. इसके बावजूद उसने मानसी को शादी का झांसा देकर बिना विवाह किए अपने साथ पतिपत्नी की तरह रखा और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा. जब भी मानसी उस पर शादी का दबाव बनाती थी, तो आरोपी उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगता था. पिता का आरोप है कि इसी लगातार मिल रही प्रताड़ना से तंग आकर उनकी बेटी ने आखिरकार मौत को गले लगा लिया.

पिता की शिकायत पर पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

इस पूरे घटनाक्रम पर नगर पुलिस अधिकारी कुमार रणविजय सिंह ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि दोपहर करीब ढाई बजे एक महिला थाना मझोला के मिशन शक्ति केंद्र आई और उसने खुद के जहर खाने की बात कही. पुलिस ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई.

विस्तृत जांच में सामने आया कि मृतका प्रभात नामक शादीशुदा व्यक्ति के साथ लिवइन में रह रही थी. बीती छह तारीख को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था, तब थाने में काउंसलिंग के बाद दोनों समझौता करके साथ रहने चले गए थे. सोमवार को महिला ने थाने आकर बताया कि समझौते के बाद प्रभात उसे छोड़कर भाग गया है, जिससे आहत होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया. पुलिस ने पिता की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर मुख्य अभियुक्त प्रभात सक्सेना को गिरफ्तार कर लिया है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply