India

जोजिला सुरंग में अंतिम ‘ब्रेकथ्रू’ हासिल, फरवरी 2028 में जनता के लिए खुलेगा

दशकों का इतंजार आज खत्म होने वाला है. जोजिला टनल इतिहास रचने को तैयार है. थोड़ी देर में जोजिला टनल में ब्रेकथ्रू ब्लास्ट होगा. दुनिया की सबसे लंबी सुरंग में इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बनेंगे. कश्मीर से लद्दाख तक जिस रास्ते में घंटों लगते थे, अब इस टनल से वह सफर मिनटों में तय होगा. तीन घंटे की दूरी 1530 मिनट में पूरी होगी. हर मौसम में कनेक्टिविटी होगी.

जोजिला सुरंग में अंतिम ‘ब्रेकथ्रू’ हासिल, फरवरी 2028 में जनता के लिए खुलेगा
जोजिला सुरंग में अंतिम ‘ब्रेकथ्रू’ हासिल, फरवरी 2028 में जनता के लिए खुलेगा

जोजिल टनल भारत में बन रही 13.153 किलोमीटर लंबी एक अनोखी सुरंग है. यह दुनिया की सबसे लंबी ‘सिंगलट्यूब’ सुरंग होगी, जिसमें एक ही ट्यूब यानी पाइप के अंदर दोनों तरफ से गाड़ियां आजा सकेंगी. यह सुरंग लगभग 11,578 फीट की ऊंचाई पर जम्मूकश्मीर के सोनमर्ग और लद्दाख के द्रासकारगिल के बीच बनाई जा रही है.

6500 करोड़ रुपये की लागत से बना है टनल

इस इलाके में भारी बर्फबारी, भूस्खलन और खराब मौसम के कारण साल में कई महीने रास्ते बंद रहते हैं. इस सुरंग के बनने से दोनों इलाकों के बीच हर मौसम में आवाजाही हो सकेंगी. वो भी साल के बारहों महीने. करीब 6500 करोड़ रुपये की लागत से इसे बनाया गया है. ‘मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर्स लिमिटेड’ ने इसका निर्माण किया है.

इस सुरंग का पूरा होना भारत के विकास और इंजीनियरिंग के लिए एक बहुत बड़ी कामयाबी माना जा रहा है. जोजिला टनल के बनने से जाहिर है देश के दुश्मन परेशान होंगे. इसके जरिए दुशमन को समय रहते करारा जवाब मिलेगा. जोजिला टनल से LAC तक पूरे साल रसद, हथियार और सैनिकों को बिना किसी बाधा भेजा जा सकता है.

टनल में सबसे बड़ा चैलेंज पानी का रिसाव था

अधिकारियों के मुताबिक, इस टनल में सबसे बड़ा चैलेंज इसके अंदर पानी का रिसाव था. यह एशिया का सबसे लंबा और ऊंचाई पर स्थित टनल है जो ना सिर्फ लोगों के सफर का समय बचाएगा बल्कि ईंधन भी कम खर्च करेगा. इसके बनने से इस क्षेत्र में पर्यटन, व्यावसायिक गतिविधियों और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा मिलेगा.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply