CricketIndiaTrending

सूर्यकुमार यादव ने छोड़ा मुंबई इंडियंस का साथ? हार्दिक पंड्या और MI को किया अनफॉलो साथ ही रोहित और धोनी को…

Suryakumar Yadav: भारतीय टीम को एशिया कप 2025 और आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का ख़िताब जीताने वाले टी20 फ़ॉर्मेट के सबसे सफल भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को उनकी कप्तानी से हटाकर टीम इंडिया से भी बाहर कर दिया गया है. अब रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अब मुंबई इंडियंस को छोड़ने का भी मन बना लिया है.

सूर्यकुमार यादव ने छोड़ा मुंबई इंडियंस का साथ? हार्दिक पंड्या और MI को किया अनफॉलो साथ ही रोहित और धोनी को…
सूर्यकुमार यादव ने छोड़ा मुंबई इंडियंस का साथ? हार्दिक पंड्या और MI को किया अनफॉलो साथ ही रोहित और धोनी को…

मुंबई इंडियंस की टीम के लिए सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन इस सीजन कुछ खास नही था, लेकिन इस खिलाड़ी ने अब मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ने का मन बना लिया है.

Suryakumar Yadav ने किया मुंबई इंडियंस को अनफॉलो, सभी पोस्ट किए डिलीट

भारतीय टीम से बाहर होने के बाद अब सूर्यकुमार यादव की वापसी मुश्किल हो गई है, उन्हें टीम इंडिया में शायद ही अब दोबारा मौका मिले, इसी बीच मुंबई इंडियंस से भी उनका नाता खत्म होते नजर आ रहा है. सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस से अपने नाते तोड़ लिए हैं.

सोमवार सुबह फैंस को सूर्यकुमार के इंस्टाग्राम अकाउंट पर मुंबई इंडियंस का नाम नजर नहीं आया. फ्रेंचाइज से जुड़ी कोई तस्वीर या वीडियो भी उनके अकाउंट पर नहीं मिला, जिससे उनके फ्रेंचाइज छोड़ने की अटकलें तेज हो गईं. इस दौरान ये भी नजर आया कि सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस से जुड़े सभी पोस्ट भी डिलीट कर दिए हैं.

Suryakumar Yadav removed Mumbai Indians and Mumbai from his bio. He unfollowed Mumbai Indians. MI unfollowed him. He deleted all MI related pics and videos from his insta id. He changed his pfp too.

What’s cooking? pic.twitter.com/PL6ErA6tDc

— SKY n Supla Shot June 7, 2026

8 सालों का रिश्ता हुआ खत्म

सूर्यकुमार यादव 2018 से मुंबई इंडियंस के साथ हैं, उससे पहले गौतम गंभीर की कप्तानी में वो कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे. इतने सालों में वे इंडियन प्रीमियर लीग में टीम की सफलता के लिए अहम खिलाड़ी बन गए, लेकिन 2026 के खराब सीजन के कारण मैनेजमेंट दूसरे विकल्पों पर विचार करने के लिए मजबूर हो गया है.

इतना ही नही सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस के अलावा हार्दिक पंड्या को भी अनफॉलो कर दिया है, इसके साथ ही उन्होंने मुंबई इंडियंस से जुड़े सभी पोस्ट डिलीट कर दिए हैं, उनके अकाउंट पर सिर्फ 1 ही मुंबई इंडियंस से जुड़ा पोस्ट नजर आ रहा है, जिसमे वो रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी के साथ नजर आ रहे हैं.

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply